Advertisement

अंकित बालियान ही नहीं, इस हरियाणवी सिंगर को भी बनाया गया था निशाना, पंजाबी सिंगर्स पर हमले की है लंबी लिस्ट

उत्तर प्रदेश के शामली में मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इससे पहले भी हरियाणा और पंजाब के सिंगर्स पर जानलेवा हमले हुए हैं. कई सिंगर्स की हत्या हो चुकी है. जबकि कई सिंगर्स हमलों में बाल-बाल बच गए. चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.

Ankit Baliyan (Photo/@ankiitbaliyann)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने 20 राउंड फायरिंग की. वारदात के वक्त अंकित जिम में वर्कआउट करके बाहर निकल रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावर ने फायरिंग की. अंकित बालियान 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' से पहचान बनाई थी. इससे पहले भी कई सिंगर्स पर जानलेवा हमले हुए हैं. हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया को भी निशाना बनाया गया था. इसके साथ ही कई पंजाबी सिंगर्स पर भी हमले हुए हैं. चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.

राहुल फाजिलपुरिया-
राहुल फाजिलपुरिया एक मशहूर हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर हैं. उनका असली नाम राहुल यादव है. उनके गांव का नाम फाजिलपुरिया है. साल 2205 में 14 जुलाई की रात को गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में उनकी कार पर 2 राउंड फायरिंग की गई थी. इस हमले में सिंगर को कोई नुकसान नहीं हुआ था और वे सुरक्षित बच गए थे. इतना ही नहीं, अगस्त 2025 में पुलिस ने 5 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया था. राहुल ने का मशहूर गाना 'लड़की कर गई चुल' है.

सिद्धू मूसेवाला-
पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को 29 मई 2022 को अंजाम दिया गया था. पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में मूसेवाला अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे, उसी समय हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की थी. जिसमें सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई थी. 
 
इंदर कौर-
पंजाब की मशहूर सिंगर 29 साल की इंदर कौर का शव नीलों नहर से मिली थी. पुलिस की जांच में पता चला कि इंदर कौर की हत्या उनके प्रेमी ने की थी. आरोपी सुखविंदर सिंह वारदात को अंजाम देकर कनाडा फरार हो गया था. लापता होने के 6 दिन बाद इंदर कौर की लाश मिली थी. इंदर कौर पंजाबी संगीत का एक जाना-माना नाम थी. उनको लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता था.

गिप्पी ग्रेवाल-
पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल पर नवंबर 2023 में कनाडा के वैंकूवर वाले घर पर हमला हुआ था. अज्ञात हमलावरों ने सिंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. वारदात को रात को अंजाम दिया गया था. हालांकि इस फायरिंग में सिंगर बाल-बाल बच गए. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंस ने ली थी.

करण औजला-
पंजाबी सिंगर करण औजला को भी निशाना बनाया गया था. एक पॉडकास्ट में करण ने खुलासा किया था कि कनाडा में उनके घर पर 6 बार गोलियां चलाई गईं. उनके बेडरूम की दीवार तक गोलियां पार हो गई थीं. खतरों को देखते हुए उन्होंने साल 2023 में कनाडा से दुबई शिफ्ट हो गए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement