scorecardresearch

इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने 12 दिन में की 200 करोड़ की कमाई, सोलो फिल्म के तौर पर बनाया नया रिकॉर्ड

फिल्म ने विदेशों में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है. 12वें दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 50 लाख की कमाई हुई. इससे फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 31.30 करोड़ हो गया है. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर 'आवारापन 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 201.65 करोड़ पहुंच गया है.

Advertisement
Emraan Hashmi Awarapan 2 Collection Emraan Hashmi Awarapan 2 Collection

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के 12 दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है. दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म ने सोमवार को करीब 4 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 143 करोड़ हो गई है. अब फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने से सिर्फ 7 करोड़ दूर है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. 200 करोड़ की कमाई करने वाली आवारापन 2 इमरान हाशमी सोलो फिल्म है.

12वें दिन 4 करोड़ कमाए 150 करोड़ से सिर्फ 7 करोड़ दूर
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने 12वें दिन भारत में करीब 4 करोड़ नेट कमाए. फिल्म के लिए 9,224 शो चलाए गए. इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 143 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 170.35 करोड़ हो चुका है. अगर इसी रफ्तार से कमाई जारी रही तो आने वाले दिनों में फिल्म आसानी से 150 करोड़ नेट क्लब में एंट्री कर सकती है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 201 करोड़ के पार
फिल्म ने विदेशों में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है. 12वें दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 50 लाख की कमाई हुई. इससे फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 31.30 करोड़ हो गया है. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर 'आवारापन 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 201.65 करोड़ पहुंच गया है. यानी फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

5 दिन में ही पार किया था 100 करोड़ का आंकड़ा
आवारापन 2 की रफ्तार शुरुआत से ही तेज रही है. फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिनों में भारत में 100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया था. खास बात यह है कि फिल्म ने पहले ही दिन अपने ओरिजिनल पार्ट आवारापन की पूरी लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया था. 2007 में रिलीज हुई पहली फिल्म 'आवारापन' की लाइफटाइम नेट कमाई करीब 7.75 करोड़ बताई जाती है.

इमरान की कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी टूटे
आवारापन 2 ने इमरान हाशमी की कई पुरानी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने हक (20 करोड़), राज 2 (25.50 करोड़), एक थी डायन (26 करोड़) और जन्नत (30 करोड़) जैसी फिल्मों के कलेक्शन को पार कर लिया है.

मिक्स रिव्यू के बावजूद दर्शकों को पसंद आई
फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इमरान हाशमी के फैंस ने इसे खूब पसंद किया. यही वजह है कि फिल्म दूसरे हफ्ते में भी टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है. नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को विशेष भट्ट ने Vishesh Films के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं. अब नजर इस बात पर है कि 'आवारापन 2' 150 करोड़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितनी दूर तक जाती है.

ये भी पढ़ें