scorecardresearch

ट्रोलिंग के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का विज्ञापन, राखी आउटफिट को लेकर जमकर हुआ था हंगामा

कृति सेनन का GIVA के रक्षाबंधन विज्ञापन वाला लुक सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया. लोगों की आलोचना के बाद GIVA ने विज्ञापन हटा दिया और कहा कि किसी की भावनाएं आहत करना उसका मकसद नहीं था. वहीं कृति ने अपने लुक का बचाव करते हुए कहा कि त्योहारों की असली भावना कपड़ों से ज्यादा रिश्तों में होती है.

Advertisement
Kriti Sanon Kriti Sanon

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं. रक्षाबंधन के मौके पर ज्वेलरी ब्रांड GIVA के लिए किया गया उनका विज्ञापन सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया. कुछ लोगों ने कृति के कपड़ों और विज्ञापन के अंदाज पर सवाल उठाए. विवाद बढ़ने के बाद GIVA ने यह विज्ञापन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हटा दिया और बयान जारी कर सफाई दी है.

GIVA ने कहा- किसी की भावनाएं आहत करना मकसद नहीं था
GIVA ने बुधवार, 26 अगस्त को बयान जारी किया. ब्रांड ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, त्योहारों और परंपराओं का सम्मान करता है. कंपनी के मुताबिक, इस कैंपेन का मकसद रक्षाबंधन की खुशी को परिवार के साथ सेलिब्रेट करना था. इस बार विज्ञापन में पालतू जानवरों को भी परिवार का हिस्सा दिखाने की कोशिश की गई. ब्रांड ने कहा कि अगर विज्ञापन से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो ऐसा करना उसकी मंशा नहीं थी. इसी वजह से GIVA ने विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया.



कृति के लुक पर उठे सवाल
विज्ञापन में कृति सेनन ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आई थीं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह लुक रक्षाबंधन जैसे त्योहार के विज्ञापन के लिए सही नहीं लगा. इसके बाद सोशल मीडिया पर कृति के आउटफिट को लेकर बहस शुरू हो गई.

कृति ने दिया करारा जवाब
कृति ने विज्ञापन को लेकर हो रही आलोचना पर अपनी बात रखी. उन्होंने सवाल किया कि महिलाओं को आज भी यह क्यों बताया जाता है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए. एक्ट्रेस ने कहा कि समय के साथ एथनिक फैशन भी बदल रहा है. कृति ने यह भी कहा कि त्योहार सिर्फ कपड़ों के बारे में नहीं होते, बल्कि उनसे जुड़े रिश्ते और भावनाएं ज्यादा मायने रखती हैं.


बहन नूपुर के साथ मनाती हैं रक्षाबंधन
कृति ने बताया कि वह अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ भी रक्षाबंधन मनाती हैं. दोनों बहनें एक-दूसरे को राखी बांधती हैं. उनका मानना है कि बहनें भी एक-दूसरे की रक्षा कर सकती हैं और एक-दूसरे की खुशी, सेहत और लंबी उम्र की कामना कर सकती हैं. हालांकि, कृति की सफाई के बाद भी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी रही. इसके बाद GIVA ने कैंपेन को वापस लेने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: