फिल्ममेकर Anurag Kashyap ने हाल ही में उस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उनका नाम कथित तौर पर एपस्टीन फाइल्स में सामने आया था. उन्होंने इस पूरे मामले को ज्यादा गंभीर न बताते हुए कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और यह सिर्फ एक 'रैंडम मेल' था.
अनुराग कश्यप हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बोले. इसी दौरान उनसे उन विवादों के बारे में भी सवाल किया गया, जिनमें उनका नाम चर्चा में रहा है.
'सिर्फ एक मेल में आया था नाम'
जब उनसे एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनका नाम सिर्फ एक ईमेल में आया था और वह भी एक सामान्य मेल की तरह था.
उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें दुनिया की अलग-अलग यूनिवर्सिटियों और संस्थानों से निमंत्रण आते रहते हैं. ऐसे में किसी मेल में नाम आ जाना कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने मजाक करते हुए यह भी कहा कि कभी-कभी वह खुद ही सोचते हैं कि 'वाह, मेरी कंपनी कितनी बड़ी-बड़ी जगहों तक पहुंच गई है'. अनुराग ने यह भी बताया कि वह कभी बीजिंग नहीं गए हैं, हालांकि 2014 से पहले एक बार चीन के शंघाई गए थे.
2021 की आयकर छापेमारी पर भी दिया जवाब
बातचीत के दौरान उनसे साल 2021 में उनके घर पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी के बारे में भी सवाल किया गया. इस पर अनुराग कश्यप ने कहा कि वह मामला ज्यादा उनके पुराने प्रोडक्शन हाउस से जुड़ा हुआ था.
उनके अनुसार उस समय कई तरह के वित्तीय और कागजी मामलों की जांच चल रही थी, जैसे कि किसके पास क्या अधिकार हैं, कंपनी का मूल्यांकन क्या है और अलग-अलग हिस्सेदारों के बीच संपत्ति या हिस्सेदारी कैसे बंटी है. उन्होंने कहा कि यह सब कुछ उनके पुराने प्रोडक्शन बैनर से जुड़ा मामला था.
फैंटम फिल्म्स का अंत कैसे हुआ
दरअसल, अनुराग कश्यप पहले Phantom Films नाम के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हुए थे. यह कंपनी साल 2011 में बनाई गई थी.
इस प्रोडक्शन हाउस को अनुराग कश्यप के साथ Vikramaditya Motwane, Madhu Mantena और Vikas Bahl ने मिलकर शुरू किया था. करीब सात साल तक साथ काम करने के बाद साल 2018 में यह साझेदारी खत्म हो गई और कंपनी को बंद कर दिया गया. इस बैनर के तले कई चर्चित बॉलीवुड फिल्में बनी थीं, जिनमें Queen, Masaan, Lootera और Udta Punjab शामिल हैं.
क्या है एपस्टीन फाइल्स मामला
पिछले महीने US Department of Justice ने करीब 300 राजनेताओं, उद्योगपतियों और सार्वजनिक हस्तियों की एक सूची जारी की थी. इन लोगों के नाम उन रिकॉर्ड्स में पाए गए थे जो अमेरिकी फाइनेंसर Jeffrey Epstein से जुड़े मामले में सामने आए थे.
लिस्ट में कई बड़े राजनीतिक नेताओं, कारोबारी हस्तियों और मशहूर लोगों के नाम भी शामिल बताए गए. इनमें इनमें डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा, मिशेल ओबामा, बिल क्लिंटन, हिलेरी क्लिंटन, बिल गेट्स, प्रिंस हैरी, वुडी एलन, कमला हैरिस, मार्क जुकरबर्ग, ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, एलन मस्क, पोप जॉन पॉल द्वितीय, नैन्सी पेलोसी, हकीम जेफ्रीज और बेयोंसे जैसे नाम शामिल बताए गए. जेफ्री एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगे थे. साल 2019 में मुकदमे का सामना करने से पहले ही न्यूयॉर्क की एक जेल में उनकी मौत हो गई थी.
अनुराग कश्यप का फिल्मी सफर
अनुराग कश्यप बॉलीवुड के उन निर्देशकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अलग तरह का सिनेमा बनाने की पहचान बनाई है. उन्होंने Satya की कहानी लिखी थी और बाद में Black Friday, Dev.D और Mukkabaaz जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. उनकी फिल्म Gangs of Wasseypur को आज भी फिल्म प्रेमियों के बीच खास पहचान हासिल है.
उनकी हाल की निर्देशित फिल्म Kennedy है. इस फिल्म को भारत में बड़े स्तर पर रिलीज होने में करीब तीन साल लग गए. 2023 में इसे MAMI Film Festival में दिखाया गया था और बाद में 20 फरवरी 2026 को इसे ZEE5 पर रिलीज किया गया. यह एक नोयर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें Rahul Bhat मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ Sunny Leone भी नजर आती हैं. कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे मृत समझ लिया जाता है. लेकिन जो बाद में होता है वह कहानी को एकदम अलग मोड़ दे देता है.
ये भी