Advertisement

मशहूर सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने बताया कब होगा अंतिम संस्कार

मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है. उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Asha Bhosle
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है. उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर है. वहीं फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने सिंगर के निधन की खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने ये भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे होगा. आनंद भोसले ने कहा- मेरी मां का आज देहांत हो गया. लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड
आशा भोसले को कई अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्हें 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. 2000 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था. उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्हें 1981 और 1986 में सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा उन्हें 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 1996 में फिल्म रंगीला के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड मिला. 2001 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. 2002 में फिल्म लगान के लिए IIFA Awards मिला. इसके अलावा उन्हें 1987 में नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड मिला. 2000 में (दुबई) 9.    सिंगर ऑफ द मिलेनियम और 2002 BBC लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला.

12 हजार से ज्यादा गाना गाए
आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है. उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं. उन्होंने गजल, भजन, पॉप और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जादू बिखेरा.

आशा भोसले की पर्सनल लाइफ
बता दें, कि आशा भोसले की पहली शादी गणपतराव भोसले से हुई. उन्होंने ये शादी घरवालों की मर्जी के खिलाफ की थी. ये शादी ज्यादा चली नहीं. इस शादी में उन्होंने मानसिक और शारीरिक हिंसा भी झेली. इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी आर डी बर्मन के साथ की. आशा भोसले के 3 बच्चे हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement