इंस्टाग्राम पर दोस्त ने दोस्त की पोस्ट पर किया गलत कमेंट , तो कर दी हत्या
इंस्टाग्राम पर दोस्त ने दोस्त की पोस्ट पर किया गलत कमेंट , तो कर दी हत्या
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इंस्टाग्राम पर कुछ दिनों पहले दो लड़कों की दोस्ती होती है बातचीत शुरू होती है फिर एक दिन दोस्तों की आपसी बातचीत के दौरान इंस्टाग्राम पर किए गए गलत कमेंट की वजह से एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की जान ले ली. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
8 अप्रैल को मिला युवक का शव
पुलिस के अनुसार, मृतक अमन रजा मलूकपुर का रहने वाला था और एक सैलून में काम करता था. 8 अप्रैल को सिटी रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहरनुमा मकान में उसका शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की. शुरुआत में कोई ठोस सुराग नहीं मिला, लेकिन पुलिस लगातार जांच में जुटी रही.
पोस्टमार्टम में सामने आई बेरहमी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस हत्याकांड की भयावहता को उजागर कर दिया. अमन के शरीर और चेहरे पर करीब 21 गहरे चोट के निशान मिले. इससे साफ था कि उसकी हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया.
तीन दोस्तों पर शक, लेकिन निकले निर्देश
मृतक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर शक जताते हुए मामला दर्ज कराया. पुलिस ने तीनों से पूछताछ की, लेकिन जांच में वे निर्दोष पाए गए. इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया.
इंस्टाग्राम रील बना विवाद की वजह
जांच के दौरान पुलिस का शक समद मूसा नाम के 19 वर्षीय युवक पर गया. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना कबूल कर ली. आरोपी ने बताया कि दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. वह जब भी रील पोस्ट करता था, अमन उस पर आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ और विवाद बढ़ता गया.
सुनसान जगह बुलाकर की हत्या
घटना वाले दिन 7 अप्रैल को समद ने अमन को फोन कर सिटी रेलवे स्टेशन के पास बुलाया. बातचीत करते हुए वह उसे सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसने अमन को धक्का देकर गिरा दिया और पत्थर व ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए. अमन की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने शव को घसीटकर पास के खंडहर में छिपा दिया.
ये भी पढ़ें: