Advertisement

महानायक अमिताभ बच्चन के बाद एक्टर रणबीर सिंह का अयोध्या का रुख, खरीदी 3.30 करोड़ की जमीन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है. इस धार्मिक नगरी में फिल्मी हस्तियां में जमीन खरीद रही हैं. पहले महानायक अमिताभ बच्चन ने जमीन खरीदी थी, अब एक्टर रणबीर सिंह ने जमीन खरीदी है. रणबीर सिंह ने 3.30 करोड़ में 198.26 वर्गमीटर जमीन खरीदा है.

Ranbir Kapoor Land Investment in Ayodhya
gnttv.com
  • अयोध्या,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

उत्तर प्रदेश में अयोध्या का राम मंदिर धार्मिक तौर पर सबसे बड़ा केंद्र बन गया है. इसके साथ ही निवेशकों के लिए भी पहली पसंद बनता जा रहा है. राम मंदिर निर्माण के बाद से ही फिल्मी हस्तियां अयोध्या की ओर आकर्षित हो रही हैं. जहां सबसे पहले महानायक अमिताभ बच्चन ने सरयू के किनारे जमीन खरीद कर अयोध्या से जुड़ गए तो वहीं अब अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है. एक्टर करीब 3.30 करोड़ रुपए से 198.26 वर्गमीटर भूमि को अपने नाम दर्ज करा रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी अभिनेता अयोध्या में होंगे.

एक्टर रणबीर सिंह ने खरीदी जमीन-
रजिस्टर अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद रणबीर कपूर ने भी जमीन खरीदा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिस प्रकार अयोध्या के इफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न प्रकार के सुविधाओं को तैयार कराया है. तो वहीं अन्य लोगों से भी अपील किया है. 

अभी भी कई तहसील में जमीन उपलब्ध- योगेंद्र प्रताप
रजिस्टर अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सदर तहसील, सोहावल,बीकापुर, रुदौली तहसील में अभी भी जमीन उपलब्ध हैं और यहां पर आने वाले समय में स्ट्रक्चर और भी बढ़िया होने जा रहा है. अयोध्या के आसपास काफी विकास के कार्य हुए है और आवास विकास परिषद के द्वारा कई कालीनों को भी विकसित किया गया है.

आस्था का केंद्र अयोध्या-
अयोध्या में जब से राम मंदिर का निर्माण हुआ है, तब से ये आस्था का केंद्र बन गया है. देश-विदेश से लोग अयोध्या आ रहे हैं और भगवान राम का दर्शन कर रहे हैं. आम आदमी के साथ फिल्मी सितारें भी राम नगरी में खूब आते हैं और प्रभु की खूबसूरत प्रतिमा का दर्शन करते हैं.

(मयंक शुक्ला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement