Advertisement

Bhoot Bangla Review: अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी ने फिर मचाया गदर, 15 साल बाद 'भूत बंगला' में दिखा वही पुराना जादू, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी 15 साल बाद फिल्म 'भूत बंगला' के साथ बड़े पर्दे पर लौट आई है. साल 2026 की अक्षय की यह पहली रिलीज फैंस को उनकी विंटेज कॉमेडी की याद दिला रही है.

भूत बंगला रिव्यू
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. रिलीज से पहले कल फिल्म के पेड प्रीव्यू शो रखे गए. 15 साल के बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी एक साथ नजर आई. 2010 में प्रियदर्शन ने अक्षय की फिल्म 'खट्टा-मीठा' को डायरेक्ट किया था और तब से फैंस उनकी जोड़ी का इंतजार कर रहे थे. अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 


फिल्म की पृष्ठभूमि और कमाई
साल 2026 में अक्षय कुमार की ये पहली फिल्म है. इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, जिशु सेनगुप्ता और असरानी नजर आ रहे हैं. 

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत करती नजर आ रही है. पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े इसके ठीक-ठाक ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं. ट्रेड ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर तक 7,000 से ज्यादा शोज के लिए 46,000 से अधिक टिकट बिक चुके थे. बिना ब्लॉक सीट्स के फिल्म ने करीब 1.28 करोड़ रुपये ग्रॉस की एडवांस कमाई की है, जो ब्लॉक बुकिंग्स को जोड़ने पर बढ़कर लगभग 3.52 करोड़ रुपये हो सकती है. 

फिल्म का पब्लिक रिव्यू
सोशल मीडिया पर फिल्म के पहले हाफ को लेकर काफी पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ‘भूत बंगला’ का पहला हाफ पूरी तरह हंसी से भरपूर है और उम्मीदों से कहीं बेहतर निकला है. उन्होंने कहा कि प्रियदर्शन अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं और ओरिजिनल स्टारकास्ट के साथ जबरदस्त कॉमेडी पेश की है. कुछ पुराने आइकॉनिक डायलॉग्स को दोबारा इस्तेमाल किया गया है, लेकिन वह सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत हिस्से में हैं. इसके बाद कहानी दूसरे हाफ में आगे बढ़ती है.


एक और रिव्यू के मुताबिक, फिल्म का पहला 40 प्रतिशत हिस्सा शुद्ध कॉमेडी से भरपूर है. इसके बाद अगले 10 प्रतिशत में कहानी सस्पेंस मोड में शिफ्ट होती है. फिल्म का 50 से 95 प्रतिशत हिस्सा काफी गंभीर है, जबकि आखिरी 5 प्रतिशत में फिर से कॉमेडी फिर से देखने को मिलती है. कुल मिलाकर यूजर ने इसे एक अच्छी फिल्म बताया गया है, हालांकि कुछ दर्शकों को कास्टिंग थोड़ी अलग लगी.

सोशल मीडिया पर अक्षय की कॉमेडी की तारीफ
X पर फिल्म समीक्षक हिमेश ने लिखा कि विंटेज अक्षय कुमार एक बार फिर पूरी तरह छा गए हैं. उन्होंने कहा कि कॉमेडी के मामले में अक्षय कुमार जैसा कोई नहीं है और प्रियदर्शन ने अक्षय, राजपाल यादव, असरानी और परेश रावल के साथ लगातार हंसी से भरपूर पल दिए हैं.

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement