Bigg Boss 20 confirmed list: रियलिटी शो बिग बॉस अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है. 20 सालों में यह शो अपने विवादों, रिश्तों, लड़ाई-झगड़ों और जबरदस्त ड्रामे की वजह से पॉप कल्चर का बड़ा हिस्सा बन चुका है. अब सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे. 6 सितंबर को होने वाले प्रीमियर से पहले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.
ये सितारे बिग बॉस 20 के लिए हुए कन्फर्म
इंडिया टुडे को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, माहि विज, गुल्लू यानी कुशाल तंवर, अर्शिफा खान, कनिका मान, ईशा रिखी और काजी तौकीर के नाम बिग बॉस 20 के लिए कन्फर्म बताए जा रहे हैं.
टीवी एक्ट्रेस माहि विज को बालिका वधू और लागी तुझसे लगन जैसे लोकप्रिय शोज के लिए जाना जाता है. वह लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं. हाल ही में वह पति जय भानुशाली से अलग होने की खबरों को लेकर भी चर्चा में थीं. खास बात यह है कि जय भानुशाली बिग बॉस 15 का हिस्सा रह चुके हैं.
वहीं, काजी तौकीर शो में नॉस्टैल्जिया लेकर आ सकते हैं. वह 2005 में फेम गुरुकुल जीतकर घर-घर में मशहूर हुए थे. पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी का नाम भी कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में बताया जा रहा है. उनका नाम रैपर बादशाह के साथ कथित रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहा है.
कनिका मान को दर्शक खतरों के खिलाड़ी में देख चुके हैं. इसके अलावा वह गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं. अर्शिफा खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था और अब सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है.
गुल्लू यानी कुशाल तंवर भी रियलिटी टीवी से अनजान नहीं हैं. वह रोडीज में हिस्सा ले चुके हैं. वहीं लव गिल और रिया अहिर को शो के प्री-लॉन्च ट्विस्ट जनता का फैसला के जरिए दर्शकों से रूबरू कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक दोनों को बिग बॉस के घर में एंट्री का मौका मिल सकता है.
इन सितारों के नाम भी चर्चा में
बिग बॉस 20 के लिए कई दूसरे सितारों के नाम भी चर्चा में हैं. इनमें नागिन फेम मौनी रॉय, शोविक चक्रवर्ती, आमिर खान के भाई फैसल खान और ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम का नाम शामिल है. इसके अलावा रैपर युंग डसा, टीवी एक्टर करण वाही और उदिति सिंह, खुशी दुबे, अमन गांधी और मॉडल रोहेड़ खान के नाम भी सामने आए हैं. पंचायत फेम आसिफ खान के शामिल होने की भी चर्चा है.
शो में रीजनल इंडस्ट्री का तड़का भी देखने को मिल सकता है. भोजपुरी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी व एक्ट्रेस गीता बसरा के नाम भी चर्चा में हैं. लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा, पार्थ समथान, नीति टेलर, दीपिका सिंह, युक्ति कपूर, प्रणाली राठौड़ और कॉमेडियन सुनील पाल के नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताए जा रहे हैं.
6 सितंबर से शुरू होगा शो
बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा. शो कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सलमान खान के शो में कौन-कौन से चेहरे एंट्री लेते हैं और 20वें सीजन में दर्शकों को कितना ड्रामा और मनोरंजन देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें: