Advertisement

अक्षय कुमार ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैंने इसे देखा नहीं है लेकिन...'

इससे पहले विद्या बालन ने भूल भुलैया 2 की टीम को शुभकामनाएं भेजी थीं. पहली भूल भुलैया में मंजुलिका की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने टीम के लिए अपने नोट के साथ ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.

अक्षय कुमार ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 पर तोड़ी चुप्पी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2022,
  • अपडेटेड 12:32 AM IST
  • 2007 में अक्षय कुमार ने की थी भूल भुलैया
  • कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनर बनी भूल भुलैया 2

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने आखिरकार ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) पर अपना रिएक्शन दिया है. दरअसल, उनके रिएक्शन का इंतजार इसलिए भी था क्योंकि उन्हें भूल भुलैया में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था, जो 2007 में रिलीज़ हुई थी. 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय ने एक्सेप्ट किया कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी है. उन्होंने कहा कि- "मैंने फिल्म फिलहाल नहीं देखी है लेकिन, हां, मुझे इसकी कहानी पता है और मैं इसे जल्द ही देखने वाला हूं."

विद्या बालन ने शेयर किया था ट्रेलर 

इससे पहले विद्या बालन ने टीम को शुभकामनाएं भेजी थीं. पहली भूल भुलैया में मंजुलिका की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने टीम के लिए अपने नोट के साथ भूल भुलैया 2 का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उन्होंने लिखा था- बधाई, भूषण कुमार और टीम को इस हॉन्टेड कॉमेडी के लिए. ट्रेलर जाना पहचाना लग रहा है फिर भी अलग है...हाहा!!  इस रोलर-कोस्टर राइड का फिर से अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती."

कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनर बनी भूल भुलैया 2 

भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. शुक्रवार तक फिल्म ने 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई पार कर ली थी. इसने अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे और आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी को पीछे छोड़ दिया है, और सभी बॉलीवुड फिल्मों में सबसे अधिक ओपनिंग डे ग्रॉसर बन गई है. यह फिल्म कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनर के रूप में भी उभरी. 

ये भी पढ़ें : 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement