Bollywood Villains 2025: ये साल हीरो का नहीं, खलनायकों का रहा... जानें बॉलीवुड में किस विलेन की फिल्मों का चला सिक्का

2025 में बॉलीवुड न सिर्फ हीरो के लिए बल्कि विलेंस के लिए भी जाना जाएगा. दमदार विलेन के बिना बड़ी फिल्म अधूरी लगने लगी है, और यही वजह है कि इस साल फिल्मों पर खलनायकों का सिक्का साफ तौर पर चलता दिखा. जानें बॉलीवुड में किस विलेन की फिल्मों का चला सिक्का?

2025 के सबसे चर्चित विलेन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST
  • खलनायकों का रहा ये साल
  • विलेन का चला फिल्मों पर सिक्का
  • एक्टिंग ने खलनायकों को बनाया खास

बॉलीवुड में साल 2025 को अगर किसी एक बात के लिए याद किया जाएगा, तो वह है इस साल की फिल्में और उन फिल्मों में दिखाए गए दमदार खलनायक. इस साल फिल्मों में हीरो से ज्यादा चर्चा विलेन के किरदारों की हो रही है. मजबूत कहानी, असरदार डायलॉग और सधी हुई एक्टिंग ने खलनायकों को दर्शकों के बीच खास बना दिया है. 

अक्षय खन्ना- 'धुरंधर'
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और यह एक हाई ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर है. जिसमें रणवीर सिंह रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं हीरो को टक्कर देते हुए अक्षय खन्ना खलनायक के रूप में एक अहम भूमिका में हैं, जो कहानी में किरदार की गहराई को बनाए रखते हैं. उन्होंने अपने शांत लेकिन खतरनाक अंदाज से विलेन किरदार में भी दमदार अभिनय किया. धुरंधर की कहानी में उनका रोल मुख्य रूप से जासूसी और राजनीतिक कॉन्‍फ्लिक्ट के इर्द-गिर्द बुना गया है, जिससे एक्शन के साथ ड्रामा और ज्यादा मजबूत हो जाता है. 

रणदीप हुड्डा- 'जाट'
फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें रणदीप हुड्डा को खलनायक के किरदार में दिखाया गया था. इस रोल में उनकी जो जंगलीपन और ताकत दिखाई गई उसने दर्शकों को हैरान कर दिया था. 

रितेश देशमुख- 'रेड 2'
'रेड 2' 2025 की एक्शन क्राइम फिल्म है जिसमें रितेश देशमुख ने निगेटिव रोल अदा किया है. इसमें उनका किरदार कहानी के मुख्य विरोधी के रूप में उभरता है, जहां वे हीरो के खिलाफ रणनीति बनाते हैं और काफी खतरनाक अंदाज में आते हैं. रितेश आमतौर पर कॉमिक और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक विलेन के तौर पर शानदार एक्टिंग दिखायी, जिससे दर्शकों को उनकी क्षमता का एक नया पहलू देखने को मिला.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी- 'थामा'
एक्टिंग के बादशाह नवाजुद्दीन सिद्दीकी का विलेन रोल इस साल लोगों के बीच खूब चर्चा में रहा. नवाज़ुद्दीन को हमेशा अपने नेगेटिव और ग्रे-शेड किरदारों के लिए सराहा जाता है और इस फिल्म में भी उनके किरदार की गहराई ने कहानी को और अधिक रोचक बनाया. उनकी एक्टिंग का तीखापन और इमोशनल इंटेंसिटी इस फिल्म को यादगार बनाती है. 

फरदीन खान- 'हाउसफुल 5' 
ये फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज हुई मजेदार कॉमेडी-एक्शन फिल्म है जिसमें फरदीन खान ने नेगेटिव किरदार निभाया. यहां उनका विलेन रूप हल्का-फुल्का लेकिन जबरदस्त इम्पैक्ट वाला था, जो फिल्म में कॉमिक टच और ट्विस्ट जोड़ता है. यह एक मनोरंजक रोल था जिसमें दर्शकों ने फरदीन की परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया.

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED