खतरे में रणबीर कपूर का रिकॉर्ड! रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने अमेरिका में मचाया गदर, रिलीज से पहले ही की इतने करोड़ की बिक्री

फिल्म विश्व स्तर पर 19 मार्च को रिलीज की जाएगी, लेकिन उससे पहले ही फिल्म ने कमाई का नया रिकार्ड बना लिया है. लगभग 9 करोड़ रुपयों का एडवांस बुकिंग के साथ फिल्म ने शानदार खाता खोला है.

धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 The Revenge को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यह फिल्म निर्देशक Aditya Dhar की स्पाई थ्रिलर है और साल 2025 में आई सुपरहिट फिल्म Dhurandhar का सीक्वल है.

इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा उर्फ जस्किरत के किरदार में नजर आएंगे, जो पाकिस्तान में काम करने वाला भारतीय जासूस है. फिल्म की रिलीज में अभी एक हफ्ते से ज्यादा समय बाकी है, लेकिन इसके बावजूद एडवांस बुकिंग के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं और करीब 1 मिलियन डॉलर तक पहुंचने लगे हैं, जो करीब 9 करोड़ 19 लाख है.

ट्रेलर रिलीज के बाद बढ़ी एडवांस बुकिंग
शनिवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. Jio Studios और B62 Studios ने करीब 4 मिनट का ट्रेलर जारी किया, जिसमें जस्किरत सिंह रंगी की दुनिया की झलक दिखाई गई. ट्रेलर रिलीज होते ही दुनियाभर में पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई. नॉर्थ अमेरिका में थिएटरों ने ओपनिंग वीकेंड तक के लिए टिकट बुकिंग खोल दी है. वहीं भारत के सिनेमाघर इस हफ्ते के अंत में एडवांस बुकिंग शुरू करने की तैयारी में हैं.

अमेरिका और कनाडा में जबरदस्त रिस्पॉन्स
अमेरिका और कनाडा में फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी तेजी से बढ़ रही है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार तक केवल प्रीमियर शोज के लिए ही करीब 7.5 लाख डॉलर से ज्यादा की टिकटें बिक चुकी थीं.

वहीं ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग 1 मिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर चुकी है. इसके अलावा ओपनिंग वीकेंड की कुल एडवांस बुकिंग लगभग 2 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, ऐसे में रिलीज से पहले इतने बड़े आंकड़े काफी हैरान करने वाले माने जा रहे हैं.

'एनिमल' और 'RRR' के रिकॉर्ड पर नजर
फिलहाल अमेरिका में किसी भारतीय फिल्म के सबसे बड़े प्रीमियर का रिकॉर्ड Animal के नाम है. Ranbir Kapoor की इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू से लगभग 1.2 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. लेकिन 'धुरंधर 2' की मौजूदा एडवांस बुकिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है.

इसके साथ ही नॉरथ अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के मामले में भी नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद जताई जा रही है. फिलहाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर RRR और Pushpa 2 The Rule हैं, जिनकी ओपनिंग वीकेंड कमाई लगभग 3.46 मिलियन और 3.34 मिलियन डॉलर रही थी. वहीं लगभग एक दशक पहले Baahubali 2 The Conclusion ने भी करीब 3 मिलियन डॉलर की ओपनिंग की थी.

पहले वीकेंड में 4 मिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इसी तरह टिकटों की बिक्री जारी रही तो 'धुरंधर 2' अमेरिका में अपने पहले वीकेंड में करीब 4 मिलियन डॉलर तक का कलेक्शन कर सकती है. फिल्म को लेकर जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उससे साफ है कि रिलीज से पहले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बनाने की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है.

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED