scorecardresearch

Sitaare Zameen Par OTT Release: अब Youtube को पैसे देने की जरूरत नहीं...OTT पर रिलीज करने जा रहे आमिर अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर'

Sitaare Zameen Par 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. निर्देशक RS Prasanna की इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में लगभग 265 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

Sitaare Zameen Par Sitaare Zameen Par
हाइलाइट्स
  • जून में हुई थी थिएटर में रिलीज

  • 8 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV पर रिलीज होने वाली है. अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो घर बैठे इसे आराम से ओटीटी पर देख सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की रिलीज के समय आमिर खान ने साफ कहा था कि यह फिल्म किसी भी OTT प्लेटफॉर्म पर नहीं आएगी और इसे सीधे यूट्यूब (YouTube) पर स्ट्रीम किया जाएगा.

8 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म
अब करीब 8 महीने बाद फिल्म का डिजिटल प्रीमियर Sony LIV पर होने जा रहा है. हालांकि प्लेटफॉर्म ने अभी इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन बताया गया है कि फिल्म जल्द ही दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. सितारे जमीन पर Sony LIV पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी थिएट्रिकल फिल्म है.

जून में हुई थी थिएटर में रिलीज
फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. निर्देशक RS Prasanna की इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में लगभग 265 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख समेत कई कलाकार नजर आए थे. इसके अलावा फिल्म में आशिष पेंडसे, अरूश दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहानी, गोपिकृष्णन के वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, समवित देसाई और नमन मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण Aamir Khan Productions के बैनर तले किया गया है.

सितारे जमीन पर की कहानी क्या है?
सितारे जमीन पर की कहानी एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है. एक दिन वह ड्रिंक एंड ड्राइव (DUI) मामले में फंस जाता है. कोर्ट उसे सजा के तौर पर न्यूरोडाइवर्जेंट युवाओं की एक टीम को बास्केटबॉल सिखाने का आदेश देती है.

शुरुआत में यह काम उसे मुश्किल लगता है, लेकिन धीरे-धीरे वह उन बच्चों की क्षमताओं और जज्बे को समझने लगता है. इसके बाद कोच और टीम के बीच एक खास रिश्ता बनता है और कहानी प्रेरणादायक मोड़ लेती है.

'तारे जमीन पर' से है फिल्म का कनेक्शन?
Taare Zameen Par (2007) को हिंदी सिनेमा की सबसे संवेदनशील फिल्मों में गिना जाता है. सितारे जमीन पर को उसी फिल्म का स्पिरिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है. हालांकि इसकी कहानी अलग है, लेकिन फिल्म का विषय भी बच्चों की प्रतिभा और उनकी अलग क्षमताओं को समझने पर केंद्रित है.

आमिर ने OTT रिलीज से किया था इनकार
फिल्म की रिलीज के दौरान आमिर खान ने थिएटर बनाम OTT की बहस पर खुलकर अपनी राय रखी थी. उन्होंने कहा था कि फिल्म को किसी भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया जाएगा. इसके बजाय उन्होंने पेड मॉडल के तहत YouTube पर रिलीज करने का फैसला लिया था. फिल्म 1 अगस्त को YouTube पर उपलब्ध कराई गई थी, जहां दर्शक इसे 100 रुपये में रेंट पर देख सकते थे.