विजय थलापति और संगीता
विजय थलापति और संगीता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ सुपरस्टार विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है. इंडिया ग्लिट्ज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विजय इस मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि करीब 27 साल की शादी के बाद वह संगीता को 250 करोड़ रुपये तक की एलिमनी दे सकते हैं. हालांकि, इस रकम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
250 करोड़ की एलिमनी पर सस्पेंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बड़ी रकम संगीता और उनके दोनों बच्चों जेसन संजय और दिव्या साशा के लिए हो सकती है. पैसे के बंटवारे को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. परिवार की प्रइवेसी को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों की ओर से इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा गया है. कहा जा रहा है कि वह दोनों आपसी समझदारी से इस मामले को निपटाना चाहते हैं.
याचिका और लगाए गए आरोप
कुछ समय पहले संगीता की याचिका की एक कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरें आई थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने अपनी अर्जी में विजय पर एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. संगीता के मुताबिक, उन्हें इस एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी अप्रैल 2021 में मिली थी, जिसके बाद विजय ने वादा किया था कि वह यह रिश्ता खत्म कर देंगे. लेकिन इसके बाद भी लंबे समय से विजय का अफेयर चलता रहा, जिससे संगीता को भावनात्मक, मानसिक और यहां तक कि शारीरिक तनाव भी झेलना पड़ा.
व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सम्मान का मुद्दा
रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने यह भी आरोप लगाया है कि विजय ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आर्थिक सुरक्षा को सीमित कर दिया था. इसके अलावा, उन्होंने दावा किया है कि रिश्ता खत्म करने का भरोसा देने के बाद भी अभिनेता उस अभिनेत्री के साथ विदेश यात्राएं करते रहे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शामिल होते रहे.
संगीता ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि वह अभिनेत्री, जिसके साथ विजय का अफेयर है वह सोशल मीडिया पर विजय के साथ तस्वीरें भी शेयर करती थीं, जिसके कारण उन्हें और उनके बच्चों को अपमान का सामना करना पड़ा.
कानूनी आरोप और भरण-पोषण की मांग
संगीता ने विजय पर डेजर्शन, एडल्टरी और मानसिक क्रूरता जैसे आरोप लगाए गए हैं. तलाक की अर्जी में संगीता ने अंतरिम भरण-पोषण और स्थायी एलिमनी की मांग की है. हालांकि, यह सभी दावे मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
विजय और संगीता का पारिवारिक जीवन
विजय और संगीता सोर्नलिंगम की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी. संगीता श्रीलंकाई तमिल परिवार से हैं और लंदन में बसे एक बिजनेसमैन की बेटी हैं. दोनों की शादी को दो दशक से ज्यादा हो चुका है और दोनों के दो बच्चे भी हैं. एक बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा. उनके बेटे जेसन संजय जल्द ही तमिल सिनेमा में निर्देशक के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें