scorecardresearch
मनोरंजन

Celebrities Holi Celebration 2026: सेलिब्रिटी जिन्होंने शेयर की होली की फोटो, रंगों के त्योहार में रंगते नजर आए यह एक्टर्स

सेलिब्रिटी होली लुक 2026
1/6

होली का त्योहार आते ही पूरा देश रंगों में सराबोर हो जाता है. आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारे भी इस दिन को पूरे उत्साह और प्यार के साथ मनाते हैं. इस बार कई सेलिब्रिटीज ने अपनी होली सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है.
 

कटरीना कैफ और विक्की कौशल
2/6

कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से होली की एक प्यारी तस्वीर शेयर की. इसमें वह अपने पति विक्की कौशल को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं. तस्वीर में कटरीना की बहन और विक्की के भाई सनी कौशल भी दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि बच्चे के जन्म के बाद इन दोनों सेलिब्रिटी की यह पहली होली है. कटरीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'The Happiest Happy Holi.' इस पर फैंस उनके पोस्ट पर ढेर सारे प्यारे कमेंट कर रहे हैं.

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
3/6

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी अपनी पत्नी के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए. दोनों पीले रंग के कपड़ों में एक-दूसरे के साथ बड़े प्यार से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि यह उनकी पुरानी तस्वीर है. इसे शेयर करते हुए निक ने लिखा, 'चलिए थोड़ा पीछे चलते हैं, मेरी पसंदीदा होली की यादों की ओर. आप सभी को होली की शुभकामनाएं'

कृति सैनॉन
4/6

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की अभिनेत्री कृति सैनॉन ने अपने परिवार के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इस फोटो में वह अपने पिता, मां, अपनी नई-नवेली शादीशुदा बहन नूपुर और उनके पति स्टेबिन बेन के साथ नजर आ रही हैं. कृति ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार को हैप्पी होली.'

वरुण धवन
5/6

वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया में सभी को हैप्पी होली.' साथ ही उन्होंने भाईचारे और आपसी प्रेम की बात भी कही.

दिग्गज सितारों की होली मिलन पार्टी
6/6

शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने अपने घर पर होली मिलन सेलिब्रेशन रखा. इस जश्न में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए. शबाना आजमी ने सफेद रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता और सिर पर दुपट्टा पहन रखा था, जिसमें वह बेहद सादगी और खूबसूरती के साथ त्योहार के रंग में रंगी नजर आईं.