रश्मिका मदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरों ने पहले ही सोशल मीडिया पर बज बनाया हुआ है. शादी के बाद अब कपल ने अपने ड्रीमी संगीत की फोटोज शेयर की है, जिसमें दोनों का रॉयल अंदाज और रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है.
रश्मिका ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें और GIF शेयर किए. इस खास मौके पर उन्होंने सिल्वर शिमरी घरारा पहना था, जबकि विजय ब्लैक क्लासिक आउटफिट में नजर आए. एक क्यूट GIF में विजय रश्मिका को प्रिंसेस ट्वर्ल देते दिखे, वहीं एक और वीडियो में रश्मिका ने विजय के लिए सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस दी.
संगीत की शाम सिर्फ कपल तक सीमित नहीं रही, बल्कि परिवार भी इस जश्न का हिस्सा बना. रश्मिका ने विजय के भाई Anand Deverakonda के साथ भी स्टेज पर डांस किया. वहीं विजय ने भी रश्मिका के लिए खास डांस परफॉर्मेंस दी. दोनों का साथ में किया गया रोमांटिक डांस इस शाम का सबसे यादगार पल रहा.
तस्वीरों के साथ रश्मिका ने इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने बताया कि यह रात प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक और सरप्राइज से भरी रही. उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों को खुलकर डांस करते देखना उनके लिए सबसे खास पल था.
रश्मिका ने अपने आउटफिट के लिए डिजाइनर Falguni Shane Peacock की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि आउटफिट भले ही भारी था, लेकिन उन्होंने पूरी रात उसे कैरी किया. वहीं विजय ने भी अपनी पोस्ट में इस रात को हैप्पी पार्टी बताया और लिखा कि वे सुबह 4 बजे तक जश्न में डूबे रहे.
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कपल पर प्यार बरसा रहे हैं. किसी ने लिखा, 'स्ट्रेट आउट ऑफ ए फेयरी टेल', तो किसी ने उन्हें 'स्क्रीमिंग रॉयल्टी' बताया. एक यूजर ने कमेंट किया, 'तो ऐसा दिखता है सच्चा प्यार.'
रश्मिका और विजय की लव स्टोरी की शुरुआत 2018 में फिल्म Geetha Govindam के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों ने Dear Comrade में साथ काम किया. लंबे समय तक डेटिंग की खबरों के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था.
कपल ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी और इस साल फरवरी में अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की. 26 फरवरी को उदयपुर में दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई. अब 4 मार्च को हैदराबाद में इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.