scorecardresearch
मनोरंजन

आ गई डेट! इस दिन शादी करेंगे टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी, रोड आइलैंड में होगी ग्रैंड वेडिंग

Taylor Swift and Travis Kelce
1/5

अमेरिकी पॉप स्टार Taylor Swift और एनएफएल स्टार Travis Kelce की शादी को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फेमस कपल 13 जून 2026 को अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित The Ocean House में शादी के बंधन में बंधेगा. टेलर के लिए 13 नंबर लकी रहा है, शायद इसलिए उन्होंने अपनी शादी के लिए ये डेट चुनी है.

 Taylor Swift and Travis Kelce
2/5

रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल ने समर वेडिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं. अगले 30 दिनों में शादी से जुड़े कानूनी दस्तावेज पूरे किए जा सकते हैं. रोड आइलैंड वही जगह है जहां टेलर का वॉच हिल इलाके में शानदार घर है. शादी की खबर लीक होने के बाद वेन्यू के आसपास होटलों के दाम बढ़ने की भी चर्चा है.

 Taylor Swift and Travis Kelce
3/5

बताया जा रहा है कि शादी की गेस्ट लिस्ट में टेलर के करीबी दोस्त और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक रैपर Flavor Flav सेरेमनी ऑफिशिएट करने की इच्छा जता चुके हैं, जबकि ब्रिटिश टीवी होस्ट Graham Norton के भी शामिल होने की चर्चा है.

 Taylor Swift and Travis Kelce
4/5

टेलर और ट्रैविस ने अपने रिश्ते को 26 अगस्त 2025 को पब्लिक किया था. टेलर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “Your English teacher and your gym teacher are getting married.”

 Taylor Swift and Travis Kelce
5/5

रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रैविस ने यह खास पल अपने कंसास स्थित घर में प्लान किया था, जिसे उन्होंने रिलेशनशिप की शुरुआत के कुछ महीनों बाद खरीदा था. घर के बैकयार्ड को टेलर के Lover फोटोशूट से प्रेरित फ्लोरल गार्डन की तरह सजाया गया था.