scorecardresearch
भारत

100 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी बने विश्व के सबसे चहेते लीडर, जानें और कौन हैं टॉप 10 की लिस्ट में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
1/10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था और पिछले एक दशक में उनका अकाउंट वैश्विक नेताओं के बीच सबसे सक्रिय और लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में से एक बन गया है.

दुनिया के प्रमुख नेताओं में अब इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स प्रधानमंत्री मोदी के हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी दोगुनी से ज्यादा है. 
 

वीराट कोहली
2/10

भारतीय क्रिकेटर वीराट कोहली के इंस्टाग्राम पर कुल 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वीराट एशिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं और दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट्स की सूची में भी शामिल हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री का नाम आता है. 
 

श्रद्धा कपूर
3/10

श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 94.91 मिलियन फॉलोअर्स हैं. श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ब्रंड के बारे में भी फैंस को बताते रहती हैं.

प्रियंका चोपड़ा
4/10

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 94.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. प्रियंका भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं, जिसकी वजह से दुनियाभर में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है.
 

आलिया भट्ट
5/10

आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर 86.86 मिलियन फॉलोअर्स हैं. आलिया अपनी फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.
 

दीपिका पादुकोण
6/10

दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 80.47 मिलियन फॉलोअर्स हैं. दीपिका बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं और सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत मौजूदगी है.
 

कटरीना कैफ
7/10

कटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर 80.19 मिलियन फॉलोअर्स हैं. कटरीना अपनी फिल्मों, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं.
 

नेहा कक्कड़
8/10

गायिका नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर 77.98 मिलियन फॉलोअर्स हैं. नेहा अपने गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.
 

सलमान खान
9/10

सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 72 मिलियन फॉलोअर्स हैं. सलमान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
 

उर्वशी रौतेला
10/10

उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 69.35 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उर्वशी अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स से जुड़ी पोस्ट के कारण सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं.