पाकिस्तानी थिएटर में बैन फिल्म 'धुरंधर', नेटफ्लिक्स पर बन गई नंबर-1

बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की फिल्म रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गई है. ओटीटी पर रिलीज होने के बाद 'धुरंधर' पाकिस्तान में धूम मचा रही है. पाकिस्तानी दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है.

Film Dhurandhar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

बॉलीवुड डायेक्टर आदित्य धर और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' दुनियाभर में थिएटर और ओटीटी पर धूम मचा रही है. लेकिन रिलीज के बाद ही इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था. इसके बावजूद फिल्म पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म 30 जनवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिससे पता चलता है कि यह पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय फिल्म है. ऑनलाइन इस फिल्म को पाकिस्तान में खूब पसंद किया जा रहा है.

पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही 'धुरंधर'-
जब इस फिल्म ने विदेशों में 33 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की और 1300 करोड़ रुपए के साथ वर्ल्ड वाइल्ड दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई, तब मिडल ईस्ट और पाकिस्तान में इसकी लोकप्रियता बढ़ी. 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर फिल्म धुरंधर नंबर वन पर है. ये तेरे इश्क में, हक और द बिग फेक जैसी बॉलीवुड फिल्मों से आगे है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म शनिवार से ही नंबर वन पर बनी हुई है. ये फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 8 हफ्ते बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. इसके बाद ही पाकिस्तान में भी फैंस को इस मूवी को देखने का मौका मिला है.

पाकिस्तानियों ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा ?
ऑनलाइन फोरम पर पाकिस्तान व्यूअर्स की तरफ से फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन आ रहा है. रेडिट पर एक रिव्यू में कहा गया है कि पाकिस्तान होने के नाम मैंने अब तक की जो भी बॉलीवुड फिल्में देखी है, उसमें ये फिल्म सबसे बेहतरीन है. पहली बार मैंने ऐसी फिल्म देखी है, जिसमें असली रिसर्च किया गया है और पाकिस्तानियों को दिखाने के लिए आदाब, जनाब, सुरमा, काजल, टोपी और बनियान का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसके साथ ही अपराध से जुड़ी एक राजनीतिक पार्टी (मैं नाम नहीं लूंगा, आप जान जाएंगे, क्योंकि इसका जिक्र मूवी में है) को दिखाने और बेनकाब करने के लिए शुक्रिया. मुझे पार्ट-2 से बहुत उम्मीद है. लेकिन कृपया असलम चौधरी को एक पॉजिटिव कैरेक्टर में रखें. यह मेरी अपील है. वह निगेटिव किरदार नहीं था. शानदार मूवी, कास्टिंग, शूटिंग, कहानी, सबकुछ शानदार है.

फिल्म में पाकिस्तान को ठीक से दिखाया गया- यूजर
एक दूसरे पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि मैं पाकिस्तानी हूं और मुझे 'धुरंधर' फिल्म बहुत पसंद है. ये नैरेटिव बनाना बंद करो कि हम तुमसे नफरत करते हैं और तुम लोग हमसे. मेरी तरफ से बस प्यार है. ढीठ मत बनो. तमाम पाकिस्तानियों ने फिल्म देखने की इच्छा जताई है.

एक यूजर ने फिल्म को लेकर अनुराग कश्यप की समीक्षा का हवाला दिया और लिखा कि फिल्म ने असल में पाकिस्तान (हथियार गैंग और सियासत) को अच्छी तरह से दिखाया है और भारत में राजनीतिक प्रभाव डाला है. इसमें पाकिस्तान के खिलाफ कुछ भी नहीं है. लेकिन भारतीय लोगों के खिलाफ बहुत कुछ है. Lol. शानदार मूवी. फिल्म पर कश्यप की तरह मेरी भी राय है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED