Advertisement

अब OTT पर छाएगा धुरंधर 2 का धमाका, जानें किस प्लेटफॉर्म पर किस दिन आ रही फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद रणवीर सिंह की हाई-स्टेक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब घरेलू ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर दस्तक देगी.

Dhurandhar 2 OTT release date
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. लंबे समय से भारतीय दर्शक फिल्म के डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने इसकी तारीख और प्लेटफॉर्म का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि फिल्म को सिर्फ सामान्य तरीके से रिलीज नहीं किया जाएगा, बल्कि दर्शकों के लिए एक खास डिजिटल अनुभव भी तैयार किया गया है.

रणवीर सिंह की एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' भारत में 4 जून 2026 को जियोहॉटस्टार पर आएगी. हालांकि फिल्म की स्ट्रीमिंग आधिकारिक तौर पर 5 जून से शुरू होगी. इससे पहले यह फिल्म 15 मई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी थी. ऐसे में भारतीय दर्शकों के बीच इसके घरेलू ओटीटी रिलीज को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई थी.

रिलीज से पहले मिलेगा खास सरप्राइज
जियोहॉटस्टार इस फिल्म को केवल अपलोड करके छोड़ने के बजाय इसे एक बड़े फैन इवेंट की तरह पेश करने की तैयारी में है. 4 जून की शाम 7 बजे से करीब 30 मिनट का एक प्री-शो दिखाया जाएगा. इसमें फिल्म की स्टारकास्ट से बातचीत, शूटिंग के दौरान के मजेदार पल, पर्दे के पीछे की झलकियां और फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शामिल होंगी. इसका मकसद दर्शकों को फिल्म शुरू होने से पहले एक अलग अनुभव देना है.

दर्शकों को दिखेगा फिल्म का अलग वर्जन
ओटीटी रिलीज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि दर्शकों को फिल्म का RAW & Undekha वर्जन देखने को मिलेगा. प्लेटफॉर्म का दावा है कि यह फिल्म उसी अंदाज में दिखाई जाएगी, जैसा मेकर्स ने इसे मूल रूप में सोचा था. यानी कहानी, एक्शन और इमोशन को बिना किसी बदलाव के ज्यादा गहराई से महसूस किया जा सकेगा.

वहीं निर्देशक और निर्माता आदित्य धर ने भी फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर उत्साह जताया. उन्होंने कहा कि 'धुरंधर: द रिवेंज' उनके लिए बेहद खास सफर रही है और अब वह चाहते हैं कि देशभर के दर्शक इसे इस खास डिजिटल प्रीमियर के जरिए देखें.

क्या है फिल्म की कहानी?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह हाई-स्टेक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म भारतीय खुफिया अधिकारी जस्किरत सिंह रंगी की कहानी दिखाती है, जिसे रणवीर सिंह ने निभाया है. फिल्म में वह हमजा अली मजारी नाम की पहचान के साथ कराची के खतरनाक लियारी अंडरवर्ल्ड में काम करता नजर आता है. कहानी 26/11 हमलों के जिम्मेदार आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म ने लगभग 1800 करोड़ रुपए की कमाई की है. 


ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement