Advertisement

Filmy Friday Trisha Krishnan: कभी फाल्गुनी पाठक के एल्बम में आई थीं नजर…आज साउथ की बड़ी एक्ट्रेस हैं तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को चेन्नई में हुआ था. वह अपना करियर क्रिमिनल सायकोलॉजी में बनाना चाहती थीं. फिल्मों में आने से पहले वह कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले चुकी थीं.

तृषा कृष्णन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2024,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST
  • मिस चेन्नई रह चुकी हैं तृषा कृष्णन
  • साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस हैं तृषा कृष्णन

90 के दशक का हर बच्चा फाल्गुनी पाठक के गाने सुनकर बड़ा हुआ है. फाल्गुनी के गानों के साथ उसमें काम करने वाले एक्टर्स भी लोकप्रिय हो गए. अगर आपने फाल्गुनी पाठक का गाना 'मेरी चूनर उड़-उड़ जाए' सुना होगा तो इस गाने में नजर आने वाली एक्ट्रेस का चेहरा भी याद होगा.

हालांकि वो एक्ट्रेस आज साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी है. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) हैं. 4 मई को तृषा का जन्मदिन है. तृषा तमिल सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं, उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. फिल्मी फ्राइडे में आज बात करेंगे तृषा कृष्णन की.

मिस चेन्नई रह चुकी हैं तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को चेन्नई में हुआ था. तृषा ने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) का कोर्स करने के लिए कॉलेज में दाखिला लिया. तृषा कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं वे क्रिमिनल सायकोलॉजी में अपना करियर बनाना चाहती थीं. फिल्मों में आने से पहले वह कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले चुकी थीं. 2000 में वह मिस चेन्नई भी बनीं. इसके बाद उनको विज्ञापन मिलना शुरू हुए. 

फाल्गुनी पाठक के एलबम में नजर आई थीं

फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक एलबम 'मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' में तृषा ने एक्ट्रेस आयशा टाकिया की दोस्त का रोल निभाया था. इस म्यूजिक एलबम को देखने के बाद ही प्रियदर्शन ने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया. तृषा ने 17 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. उन्हें प्रियदर्शन की फिल्म 'लेसा-लेसा' में अभिनय करने का मौका मिला. इस फिल्म से तृषा स्टार बन गईं. इसके बाद तृषा कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 2010 में उन्होंने 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी.

तृषा ने 'अथादु', 'कृष्णा', 'अभियुम नानुम', 'विन्नैथांडी वरुवाया', 'एंड्रेंड्रम पुन्नागई' और 'कोडी' जैसी यादगार फिल्मों में काम किया है. उन्हें कई फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अपने नाम किया है.

लीक हो गया था वीडियो 

साल 2004 में तृषा का न्यूड शावर क्लिप लीक हो गया था. हालांकि तृषा ने उसे बॉडी डबल बताया था. तृषा ने बिजनेसमैन वरुण मनियन को डेट किया था. दोनों की सगाई भी हुई थी लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया. पर्सनल लाइफ की करें तो 41 साल की तृषा ने अब तक शादी नहीं की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement