Advertisement

बेटे के बर्थडे पर भावुक हुईं जेनेलिया, अपने ब्रेव बॉय के नाम इंस्टाग्राम पर लिखा लेटर

जेनेलिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, "माई डियरेस्ट बेबी बॉय, मेरे पास आपके लिए सैकड़ों चाहतें, इच्छाएं और दुआएं हैं. लेकिन आपने मुझे जो सिखाया है, वह यह है कि वे मेरे हैं और आपके नहीं हैं. इसलिए आज मैं आपसे वादा करना चाहती हूं कि मैं हमेशा आपकी इच्छाएं मेरी इच्छाओं से पहले रखूंगी. जब तुम उड़ना चाहोगे, मैं तुम्हारे पंख बनने की कोशिश नहीं करूंगी, बल्कि तुम्हारे पंखों के नीचे की हवा बनूंगी." 

जेनेलिया ने बेटे संग शेयर की तस्वीर
gnttv.com
  • मुंबई,
  • 25 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST
  • इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों बेटों संग शेयर की तस्वीर
  • अपने लेटर जेनेलिया ने एक प्यारी और हेल्पफुल माँ बनने का किया वादा

बॉलीवुड के स्टार कपल जेनेलिया और रितेश देशमुख के बड़े बेटे रियान देशमुख गुरुवार को सात साल के हो गए हैं. अपने बेटे के बर्थडे की खुशी में जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रियान के नाम एक लेटर शेयर किया है. इस लेटर में जेनेलिया अपने बेटे को ढेर सारी खुशियां और बधाईयां दे रही हैं. 

इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे संग शेयर की तस्वीर
जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें दोनों एथनिक आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे हैं. एक तस्वीर में वह अपने दोनों बच्चों रियान और राहिल के साथ हंसती हुई बेहद क्यूट दिख रही हैं. प्यार भरी तस्वीरों के साथ, एक्टर ने अपने बच्चे के लिए एक प्यारा सा संदेश भी लिखा है.

प्यारी और हेल्पफुल माँ बनने का किया वादा
जेनेलिया ने लिखा है कि, "माई डियरेस्ट बेबी बॉय, मेरे पास आपके लिए सैकड़ों चाहतें, इच्छाएं और दुआएं हैं. लेकिन आपने मुझे जो सिखाया है, वह यह है कि वे मेरे हैं और आपके नहीं हैं. इसलिए आज मैं आपसे वादा करना चाहती हूं कि मैं हमेशा आपकी इच्छाएं मेरी इच्छाओं से पहले रखूंगी. जब तुम उड़ना चाहोगे, मैं तुम्हारे पंख बनने की कोशिश नहीं करूंगी, बल्कि तुम्हारे पंखों के नीचे की हवा बनूंगी." 
अपने पोस्ट में इसके आगे जेनेलिया किसी भी कठिन समय में एक प्यारी और हेल्पफुल माँ बनने का वादा करती हैं.
वो आगे लिखती है, "अगर तुम फर्स्ट नहीं आए, तो मैं कभी निराश ना होने का वादा करती हूं, बल्कि तुम्हें सेकेंड पोजीशन पर होने की सुंदरता दिखाना चाहती हूं, यहां तक ​​​​कि आपको यह भी सीखाना चाहती हूं कि पंक्ति में अंतिम होने की अभी भी अपनी विशिष्टता है, इसका अपना धैर्य है, यह स्वयं का दृढ़ संकल्प है." अपने लेटर को जेनेलिया ने ये वादा करते हुए खत्म किया कि वह हमेशा अपने "बहादुर लड़के" के साथ रहेंगी. उन्होंने लिखा, "सबसे ज्यादा आपको एश्योर करने के लिए, कि मैं तुम्हारी खुशी में हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी. तुम्हारे पीछे एक ढाल बनकर रहूंगी, और तुम्हारे चलूंगी ताकि तुम कभी अकेले ना रहो. जन्मदिन मुबारक हो रियान ... आई लव यू, माई ब्रेव बॉय."

 

इमेजिन मीट से रखा फूड बिजनेस में कदम
बता दें कि जेनेलिया और रितेश 3 फरवरी, 2012 को शादी के बंधन में बंध थे. उन्होंने नवंबर 2014 में अपने बेटे रियान और जून 2016 में अपने दूसरे बेटे राहिल को जन्म दिया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो जेनेलिया की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' थी, जो कि 2012 में पर्दे पर आई थी. हाल ही में जेनेलिया रितेश के साथ एक शो 'लेडीज वर्सेस जेंटलमैन' में बतौर होस्ट नजर आई थीं. साथ ही इस कपल ने अपने प्लांट-आधारित मीट ब्रांड इमेजिन मीट के लॉन्च के साथ फूड बिजनेस में भी कदम रखा है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement