Advertisement

Sunil Grover Birthday: इस हिट फिल्म में नाई बने नजर आए थे सुनील ग्रोवर, गुत्थी के किरदार से चमकी किस्मत

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' में गुत्थी किरदार ने सुनील ग्रोवर को रातों-रात पॉपुलैरिटी दिला थी. सुनील आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.

सुनील ग्रोवर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST
  • सुनील आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.
  • सुनील का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के शहर डबवाली में हुआ था.

सुनील ग्रोवर आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सुनील का जन्म 03-08-1977 को सिरसा, हरियाणा में हुआ था. वह एक फिल्म अभिनेता, टेलीविजन अभिनेता और कॉमेडियन हैं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है. उन्हें बचपन में फिल्में देखने का बहुत शौक था. सुनील ग्रोवर कॉलेज के दिनों में ही थिएटर करने लगे. इसके बाद सुनील ने मुंबई का रुख किया. सुनील ग्रोवर की पहली कमाई सिर्फ 500 रुपये थी.

जसपाल भट्टी ने पहचाना था सुनील का टैलेंट

सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत जसपाल भट्टी के साथ टेलीविजन शो फुल टेंशन के जरिए की थी. इसके बाद उन्होंने देख वीडियो देख और हंस बलिए जैसे शोज होस्ट किए. वह रेडियो मिर्ची पर "हंसी के फव्वारे" होस्ट करने के बाद सुर्खियों में आए. इसके बाद उन्होंने कॉमेडी सर्कस में भाग लिया. तभी से दुनिया उनकी प्रतिभा को सलाम करती है. सुनील ने पेशे से इंटीरियर डिजाइनर आरती से शादी की है. दोनों का एक बेटा भी है.

कपिल के साथ विवाद के बाद छोड़ा शो

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में काम करने के बाद सुनील रातोंरात स्टार बन गए. हालांकि उन्होंने हंस बलिए में भी गुत्थी का किरदार निभाया था, लेकिन कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के बाद लोगों ने उन्हें नोटिस किया. देखते ही देखते गुत्थी हर घर का हिस्सा बन गए. इसके बाद कपिल शर्मा शो में ही वह डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के अवतार में नजर आए. दोनों ही किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए. 2017 में कपिल शर्मा के साथ कुछ विवादों के बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया. इसके बाद कपिल और सुनील अलग-अलग शो करने लगे.

'प्यार तो होना ही था' में पहली बार नजर आए

टीवी के अलावा सुनील ने फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने 1998 में आई फिल्म प्यार तो होना ही था में एक नाई की भूमिका निभाई थी. यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी. उन्होंने गब्बर इज बैक, बागी, जिला गाजियाबाद  और कॉफी विद डी जैसी फिल्मों में भी काम किया है. सुनील जी5 की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज सनफ्लावर और अमेजन प्राइम की सीरीज तांडव में भी नजर आए थे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement