प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी 2 अप्रैल को फिल्म का एक खास वीडियो लॉन्च करने जा रहे हैं. यह तारीख खास है क्योंकि इसी दिन हनुमान जयंती भी है, और मेकर्स इसी शुभ अवसर पर स्टार कास्ट की पहली झलक दुनिया के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं.
पहली बार दिखेगी पूरी स्टार कास्ट अपनी भूमिकाओं में
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस एक्सक्लूसिव लॉन्च में फिल्म के प्रमुख कलाकार पहली बार अपने-अपने किरदारों में नजर आएंगे. जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, यश रावण की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी, रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा सकते हैं और सनी देओल एक दमदार किरदार हनुमान की भूमिका में रहेंगे.
वीडियो में इन सभी कलाकारों के साथ-साथ दूसरे किरदारों का भी ऑन-स्क्रीन अवतार देखने को मिलेगा. हालांकि मेकर्स के तरफ से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. फिल्म में और भी कई बड़े एक्टर्स के होने की चर्चा है, जो उत्सुकता शायद 2 अप्रैल को खत्म हो जाएगी.
इस वीडियो में बड़ी स्टार कास्ट के साथ-साथ बाकी कलाकारों के लुक भी शामिल होंगे, जैसे रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल और कुनाल कपूर.
7 महीने लंबा प्रमोशन कैंपीन चला रहे मेकर्स
दिलचस्प बात यह है कि यह लॉन्च केवल शुरुआत है. फिल्म की टीम आने वाले 7 महीनों तक लगातार नए वीडियो या पोस्ट शेयर करेगी, ताकि फिल्म की कहानी, भव्यता और विज़ुअल ट्रीटमेंट को धीरे-धीरे दर्शकों तक पहुंचाया जा सके. जिससे फिल्म को ऑपनिंग में फायदा मिलेगा और फिल्म ऑक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी.
2 अप्रैल का वीडियो जहां किरदारों की झलक दिखाएगा, वहीं कुछ दिन बाद आने वाला एक अगला वीडियो फिल्म की एक्शन और विजुअल को दर्शकों के सामने रखेगा.
हालांकि ये फिल्म दो भागों में बनेगी. संगीत की कमान बड़े नामों के हाथ में है. पहले पार्ट के संगीत पर काम कर रहे हैं विश्व प्रसिद्ध कंपोजर हंस जिमर और ए.आर. रहमान. फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. स्टार कास्ट, मेगा बजट, और धार्मिक-ऐतिहासिक भावनाओं के चलते यह फिल्म भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक दर्शकों में भी बड़ी उम्मीदें जगा चुकी है.
ये भी पढ़ें