Advertisement

Happy Birthday Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर पापा बोनी कपूर ने बताई उनकी क्वालिटीज़, शेयर की बचपन की तस्वीर

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी गुडलक जेरी और मिली जैसी फिल्मों में नजर आएंगी, जो मलयालम फिल्म हेलेन की रीमेक बताई जा रही हैं. वह मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ भी काम करेंगी. यह दूसरी बार होगा जब दोनों एक साथ काम करेंगे. 

Janhvi Kapoor (Photo: instagram/@janhvikapoor)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 06 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST
  • आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहीं हैं जान्हवी कपूर
  • बोनी कपूर ने शेयर की खास पोस्ट

आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर का जन्मदिन है. फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी जान्हवी आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड स्टार्स का अपना जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों और इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ मनाना आम बात है. 

लेकिन बहुत बार स्टार्स अपना जन्मदिन अपने फैंस या फिर मीडिया से जुड़े लोगों के साथ भी मनाते हैं. जैसे कि दो दिन पहले जान्हवी कपूर ने एयरपोर्ट पर मीडिया से जुड़े लोगों के साथ केक काटा. जान्हवी को जन्मदिन के एक-दो दिन पहले से ही शुभकामनाएं मिल रही हैं. 

हर कोई उन्हें अपने अंदाज में विश कर रहा है. लेकिन उनके जन्मदिन पर ठीक 12 बजे उनके पापा बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने जान्हवी के बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है. 

पापा बोनी कपूर ने बताई क्वालिटीज़: 

बोनी ने अपनी लाड़ली बेटी के लिए पोस्ट में लिखा है कि जान्हवी उनकी ज़िन्दगी की खुशी हैं, और वह जैसी हैं वैसी ही रहें. उन्होंने लिखा कि जान्हवी सरल हैं, जमीन से जुड़ी हुई, सबका सम्मान करने वाली और प्यार देने वाली. और उनके यही गुण उन्हें बहुत आगे तक लेकर जाएंगे. जन्मदिन मुबारक हो बेटा.   

जान्हवी और बोनी के बहुत से फैंस और फॉलोअर्स भी इस पोस्ट पर जान्हवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. उनके प्रशंसकों में से एक ने लिखा, "सबसे खूबसूरत अभिनेत्री को जन्मदिन मुबारक हो", जबकि दूसरे ने लिखा  "जन्मदिन मुबारक हो और ढेर सारा प्यार.” 

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी गुडलक जेरी और मिली जैसी फिल्मों में नजर आएंगी, जो मलयालम फिल्म हेलेन की रीमेक बताई जा रही हैं. वह मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ भी काम करेंगी. यह दूसरी बार होगा जब दोनों एक साथ काम करेंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement