Advertisement

हुमा कुरैशी के कान्स लुक पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड हुए फिदा, काले लिबास में हीरोइन को मिली तारीफ

'रेड कार्पेट पर इस एहसास के साथ चलना कि आप वहां किसी इत्तेफाक से नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से पहुंचे हैं', इस आत्मविश्वास भरे कैप्शन के साथ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कान्स के मंच से अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिनकी उनके फैंस जम कर तारीफ कर रहे हैं.

हुमा कुरैशी कान्स लुक
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

Huma Qureshi Cannes Film Festival 2026 Look: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने अलग-अलग अंदाज से चर्चा बटोरने वाली हुमा कुरैशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. साड़ी से लेकर स्टाइलिश गाउन तक, हर लुक में उन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. अब उनका कान्स लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लैक वेलवेट गाउन में बेहद ग्लैमरस और क्लासी नजर आ रही हैं. खास बात यह रही कि उनके इस अंदाज पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी फिदा होते दिखाई दे रहे हैं.

ब्लैक वेलवेट गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज
हुमा कुरैशी ने कान फिल्म फेस्टिवल के एक इवेंट के लिए काले रंग का वेलवेट गाउन चुना था. यह हाई-नेक हॉल्टर स्टाइल बॉडी-हगिंग आउटफिट था, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट टच दिया.

गाउन का डिजाइन सिंपल होने के बावजूद काफी रॉयल लग रहा था. मिनिमल स्टाइलिंग और कॉन्फिडेंट पोज के साथ हुमा ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें उनका फैशन सेंस साफ नजर आया. उनके इस लुक को फैंस ने भी खूब पसंद किया और कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार कर दी.

रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह ने भी किया इजहार
हुमा के इस नए लुक पर सबसे ज्यादा ध्यान जिस चीज ने खींचा, वह था रचित सिंह का रिएक्शन. हुमा की पोस्ट पर रचित सिंह ने फायर इमोजी शेयर कर उनकी तारीफ की. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गईं.

सिर्फ रचित ही नहीं, बल्कि सबा पटौदी ने भी हुमा के इस अंदाज की सराहना की. हालांकि हुमा और रचित ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चाएं अकसर होती रहती हैं.

हुमा के कैप्शन ने खींचा ध्यान
अपने कान्स लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए हुमा कुरैशी ने एक खास नोट भी लिखा. उन्होंने कहा कि उनके लिए एक मॉडर्न भारतीय महिला होने का मतलब परफेक्ट होना नहीं, बल्कि अपनी कहानी खुद लिखना है. हुमा का यह मैसेज लोगों को काफी पसंद आया. कई यूजर्स ने उनके आत्मविश्वास और सोच की भी जम कर तारीफ की.

कान्स अनुभव को बताया यादगार
हुमा ने अपने पोस्ट में कान फिल्म फेस्टिवल के अनुभव के बारे में भी लिखा. उन्होंने कहा कि रेड कार्पेट पर इस एहसास के साथ चलना कि आप वहां किसी इत्तेफाक से नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से पहुंचे हैं, बेहद खास लगता है.

पोस्ट के आखिर में उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल को अलविदा कहते हुए इसे एक यादगार सफर बताया. हुमा का यह स्टाइलिश और आत्मविश्वास से भरा अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बना हुआ है.

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement