Salman Khan
Salman Khan
Salman Khan: सलमान खान इकलौते एक ऐसे एक्टर हैं, जो 60 साल की उम्र में भी आपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा बटोरते रहते हैं. सलमान खान ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो उनके अकेलेपन को पर सवाल खड़े करने लगा. यहां तक की उनकी मां भी उस बात से चिंतित हो गई, जिसको लेकर एक्टर ने अब सफाई दी है, और बताया है कि आखिर उस पोस्ट का असली मतलब क्या था.
दरअसल उनकी एक पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया था, क्योंकि उसमें उन्होंने अकेलेपन और तन्हाई को लेकर बात की थी. पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं. कई लोगों को लगा कि शायद सलमान किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. या अपनी तनहाई से परेशान हैं.
'मैं अकेला कैसे हो सकता हूं?'
सलमान खान ने देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर कर वायरल हो रही बातों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा कि लोग उनकी पोस्ट को गलत तरीके से समझ बैठे. अभिनेता ने लिखा कि वह अपने बारे में बात ही नहीं कर रहे थे.
सलमान ने कहा, 'जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार और इतने अच्छे दोस्त हैं, तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं? आप सबका प्यार, दुआएं और शुभकामनाएं मेरे साथ हैं, ऐसे में मैं खुद को अकेला महसूस ही नहीं कर सकता.'
उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर वह ऐसा सोचें तो खुद को सबसे बड़ा 'नाशुक्रा' इंसान मानेंगे.
पोस्ट के बाद मां भी हो गई थीं परेशान
सलमान ने अपनी सफाई में यह भी बताया कि उनकी मां सलमा खान भी उस वायरल पोस्ट के बाद परेशान हो गई थीं. मीडिया और सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चाओं को देखकर उनकी मां ने उनसे पूछा कि आखिर हुआ क्या है.
अभिनेता ने लिखा, 'इस बार बिना फोटो के ही ब्रेकिंग न्यूज बना दी गई. मम्मी पूछ रही थीं- क्या हुआ बेटा? चिल करो यार.'
उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी लोगों के बीच रहकर थकान महसूस होती है, इसलिए थोड़ा वक्त खुद के लिए चाहिए होता है. लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि वह अकेले या दुखी हैं.
आखिर क्या लिखा था सलमान ने?
दरअसल, कुछ दिन पहले सलमान खान ने अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की थी. इसके साथ उन्होंने एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया.
पोस्ट में लिखा था कि 'अकेला' और 'तन्हा' होने में फर्क होता है. अकेलापन अपनी पसंद से होता है, जबकि तन्हा तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता. यही पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस उनके निजी जीवन को लेकर कयास लगाने लगे.
ये भी पढ़ें