स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप देशभक्ति से जुड़ी फिल्में और सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो बॉलीवुड में कई ऐसी कहानियां हैं जो सिर्फ युद्ध, तिरंगे और देश के लिए जान कुर्बान करने तक सीमित नहीं हैं. इस स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप ऐसी फिल्में और सीरीज देखना चाहते हैं, जो देश के लिए प्यार के साथ-साथ जज्बात, संघर्ष, इतिहास और जिम्मेदारी की कहानी भी सुनाएं, तो ये 7 शानदार ऑप्शन आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए.
1. Ikkis
श्रीराम राघवन की फिल्म Ikkis 2026 की चर्चित देशभक्ति फिल्मों में शामिल है. फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाती है, जिन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र मिला था. अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है. फिल्म युद्ध के साथ सैनिक और उसके परिवार से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को भी दिखाती है.
2. Main Wapas Aaunga
इम्तियाज अली की Main Wapas Aaunga देशभक्ति की कहानी को एक अलग नजरिए से दिखाती है. दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह स्टारर यह फिल्म बंटवारे के दौर की कहानी है. फिल्म बताती है कि देश के बंटने का असर आम लोगों की जिंदगी, परिवार और रिश्तों पर कितना गहरा पड़ा था.
3. Rang De Basanti
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की Rang De Basanti आज भी युवाओं को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने वाली फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में दोस्तों की कहानी के साथ भगत सिंह और दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को जोड़ा गया है.
4. Swades
शाहरुख खान की Swades बिना किसी युद्ध के देशभक्ति दिखाने वाली खास फिल्मों में शामिल है. फिल्म में मोहन भार्गव नाम का एक एनआरआई भारत लौटता है और गांव की समस्याओं से जुड़ जाता है. बिजली, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दों के जरिए फिल्म बताती है कि देश से प्यार सिर्फ बातें करने से नहीं, बल्कि कुछ करने से भी साबित होता है.
5. Sardar Udham
विक्की कौशल स्टारर Sardar Udham जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद उधम सिंह के संघर्ष की कहानी है. फिल्म दिखाती है कि उस घटना का दर्द उनके मन में वर्षों तक रहा. यह कहानी आजादी की लड़ाई, अंग्रेजी हुकूमत की हिंसा और बदले की भावना के साथ उससे जुड़े मानसिक संघर्ष को भी सामने लाती है.
6. Sam Bahadur
Sam Bahadur में विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है. फिल्म उनके सैन्य करियर, नेतृत्व और 1971 के युद्ध तक के सफर को दिखाती है. यह फिल्म सिर्फ युद्ध पर नहीं, बल्कि एक सैनिक के व्यक्तित्व और उसकी सोच पर भी ध्यान देती है.
7. Raazi
आलिया भट्ट की Raazi एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसका देश के लिए काम पर्दे के पीछे होता है. फिल्म में सहमत नाम की युवती की कहानी दिखाई गई है, जो 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान के एक सैन्य परिवार में शादी करके भारत के लिए खुफिया जानकारी जुटाती है. फिल्म देश के लिए कर्तव्य निभाने के साथ उससे जुड़ी मुश्किलों और भावनात्मक संघर्ष को भी दिखाती है.
8. Operation Safed Sagar
अगर आप फिल्म की जगह सीरीज देखना चाहते हैं, तो Operation Safed Sagar एक अच्छा ऑप्शन है. छह एपिसोड की यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन पर आधारित है. सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा और आदिल हुसैन जैसे कलाकार नजर आते हैं. इसमें जवानों के साथ उनके परिवारों की कहानी को भी जगह दी गई है.
ये भी पढ़ें: