आज के दौर में इंस्टाग्राम पर हर दिन हजारों वीडियो अपलोड होती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही वीडियो ऐसी होती हैं जो लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच पाती हैं. कंटेंट क्रिएटर आर्यन केल्विन उन्हीं नामों में शामिल हैं, जिनकी लगभग हर वीडियो कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में लाखों लोगों तक पहुंच जाती है. सवाल यह है कि आखिर उनकी वीडियो में ऐसा क्या खास होता है कि लोग उन्हें अंत तक देखते हैं, शेयर करते हैं और उन पर चर्चा भी करते हैं? आज उनके इंस्टाग्राम पर 1.9 मीलियन फॉलोवर्स हैं. यहां तक कि लोग उनका नाम लेकर वीडियो वायरल हो जाने का भी दावा करते हैं.
आर्यन केल्विन उन्हीं नामों में से एक हैं. झारखंड के धनबाद से निकलकर उन्होंने करोड़ों लोगों तक अपनी पहचान बनाई है. आज उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं और उनकी कई रील्स करोड़ों व्यूज हासिल कर चुकी है. उनके कुछ वीडियो पर आपको 200 से 300 मीलियन व्यूज नॉर्मली ही दिखा जाएंगे. लेकिन उनकी सफलता की वजह सिर्फ एल्गोरिदम या सिर्फ किस्मत नहीं, बल्कि कंटेंट स्ट्रेटेजी और उनको एल्गोरिदम की गहरी समझ भी है.
आम लोगों की जिंदगी को बनाते हैं कंटेंट
आर्यन केल्विन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उनकी रील्स में दर्शक खुद को देख लेते हैं. उनके वीडियो किसी बड़े सेट या महंगे प्रोडक्शन पर नहीं टिके होते, बल्कि मिडिल क्लास परिवार, खास कर उनके वीडियोज दोस्ती, रिश्ते, गांव की जिंदगी और रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं पर आधारित होते हैं. यही वजह है कि लोग वीडियो देखते हुए कहते हैं, 'अरे, ये तो हमारे घर में भी होता है.' और वीडियो से जुड़ते चले जाते हैं.
कहानी सुनाने का तरीका बनाता है अलग
कई क्रिएटर सिर्फ मजाक दिखाते हैं, लेकिन आर्यन की रील्स में अकसर एक छोटी कहानी छिपी होती है. शुरुआत में समस्या, बीच में मजेदार मोड़ और आखिर में ऐसा पंच जो दर्शक को हंसने पर मजबूर कर दे. यही वजह है कि लोग वीडियो को बीच में छोड़कर नहीं जाते. इंस्टाग्राम एल्गोरिदम के लिए बड़ा संकेत होता है कि कंटेंट लोगों को पसंद आ रहा है और उसे प्रमोट करना है.
चेहरे के एक्सप्रेशन हैं बड़ी ताकत
आर्यन के कंटेंट को ध्यान से देखें तो पता चलता है कि उनकी कॉमेडी सिर्फ डायलॉग पर नहीं चलती. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और टाइमिंग वीडियो को ज्यादा असरदार बनाते हैं. कई बार बिना ज्यादा शब्दों के भी वे पूरा सीन समझा देते हैं. यही कारण है कि उनकी रील्स अलग-अलग उम्र के लोगों तक पहुंच जाती हैं.
लगातार कंटेंट डालने की आदत
सोशल मीडिया में सबसे मुश्किल काम है लगातार बने रहना. आर्यन केल्विन की ग्रोथ का एक बड़ा कारण उनकी निरंतरता भी मानी जाती है. उन्होंने लंबे समय तक लगातार कंटेंट बनाया और अपनी ऑडियंस के साथ जुड़ाव बनाए रखा. एल्गोरिदम अकसर उन अकाउंट्स को ज्यादा मौका देता है जो नियमित रूप से सक्रिय रहते हैं.
शेयर होने लायक कंटेंट बनाते हैं
इंस्टाग्राम पर आज सिर्फ लाइक से वीडियो वायरल नहीं होती. शेयर और सेव का रोल भी बहुत बड़ा है. आर्यन की रील्स ऐसी होती हैं जिन्हें लोग दोस्तों के ग्रुप में भेज देते हैं या स्टोरी पर लगा देते हैं. जब हजारों लोग किसी वीडियो को शेयर करने लगते हैं, तब एल्गोरिदम उसे और ज्यादा लोगों तक पहुंचाना शुरू कर देता है.
सिर्फ कॉमेडी नहीं, मजबूत ब्रांडिंग भी
आर्यन केल्विन ने समय के साथ अपना एक अलग नाम बनाया है. लोग अब सिर्फ वीडियो नहीं देखते, बल्कि 'आर्यन केल्विन की नई रील' देखने आते हैं. सोशल मीडिया में यही पर्सनल ब्रांडिंग सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है.
लोग उनके नाम से कैसे करते हैं वीडियो वायरल?
आर्यन केल्विन का नाम आज सोशल मीडिया पर एक मजबूत ब्रांड बन चुका है. यही वजह है कि कई क्रिएटर्स उनके नाम, स्टाइल, डायलॉग या कंटेंट फॉर्मेट का इस्तेमाल करके अपनी वीडियो को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश या वायल होना चाहते हैं. जब किसी वायरल क्रिएटर का नाम वीडियो से जुड़ता है, तो लोगों की उत्सुकता बढ़ती है और शुरुआती व्यूज मिल जाते हैं. हालांकि सिर्फ नाम इस्तेमाल करने से वीडियो वायरल नहीं होती. असली फर्क कंटेंट की क्वालिटी, वॉच टाइम, शेयर और ऑडियंस एंगेजमेंट से पड़ता है. यही चीजें एल्गोरिदम को वीडियो आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं.
वायरल होने में कैसे मदद करती है यह ऑडियंस?
आर्यन केल्विन की ऑडियंस सिर्फ वीडियो देखती नहीं, बल्कि उसे शेयर भी करती है. यही वजह है कि उनकी रील्स तेजी से नए लोगों तक पहुंचती हैं. मजबूत युवा दर्शक वर्ग, उच्च एंगेजमेंट और शेयरिंग कल्चर उनकी वायरल सफलता की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है. अगर आप भी कंटेंट में इन सारी बातों का ख्याल रखते हैं तो समझिए कि आप भी आसानी से वायरल कंटेंट क्रिएटर बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें