Peddi Box Office Collection
Peddi Box Office Collection
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दर्शकों को फिल्म की कहानी और राम चरण का दमदार अंदाज काफी पसंद आ रहा है. ऐसे में फिल्म जल्द ही भारत में 100 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा भी पार कर सकती है.
दूसरे दिन कमाए 26.90 करोड़ रुपये
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पेड्डी' ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 26.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई 96.40 करोड़ रुपये पहुंच गई है. हालांकि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
भारत में 114 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन
फिल्म ने दो दिनों में भारत में 114.49 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 8 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद विदेशों में फिल्म का कुल कलेक्शन 36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
एथलीट के किरदार में दिखे राम चरण
बता दें कि, फिल्म में राम चरण एक एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं. उनकी इस नई भूमिका को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है. वहीं जाह्नवी कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. इसके अलावा फिल्म में शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: