इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक दौर में पहुंच गया है. प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प हो गई है. इस बीच आईपीएल में पंजाबी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस शहनाज गिल पहुंचे. शहनाज गिल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के समर्थन वाली वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इस दौरान वो आरसीबी की जर्सी पहनी हुई थी. सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की खूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि शहनाज गिल आरसीबी के स्टार प्लेयर देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं और उनको ही सपोर्ट करे स्टेडियम पहुंची थी.
शहनाज गिल के वीडियो में क्या है?
बुधवार को आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला रायपुर के वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस दौरान पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल भी स्टेडियम में मौजूद रहीं. उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इस वीडियो में शहनाज गिल मस्ती करती नजर आ रही हैं. वो सेलिब्रेट कर रही हैं. इस दौरान शहनाज आरसीबी की जर्सी पहनी हुई हैं. इस दौरान वो काफी खुश नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके लिखा कि मजा आ गया.
क्या है चर्चा?
कहा जा रहा है कि शहनाज गिल क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि क्या शहनाज गिल और देवदत्त पडिक्कल डेटिंग कर रहे हैं. एक यूजर का कमेंट है कि कोशिश अच्छी है. लेकिन सबूत कहां है? एक्ट्रेस शहनाज गिल और क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल की तरफ से इस मसले पर अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है.
शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में देखा गया था. इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती की खूब चर्चा हो रही थी. शहनाज को इस शो से खूब फेम मिला.
शहनाज गिल एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन का भी काम करती हैं. उन्होंने पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' प्रोड्यूस की थी. इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था.
ये भी पढ़ें: