Advertisement

Jailer 2 review: पोस्टर पर दूध, थिएटर में शोर और फैंस का पागलपन! Jailer 2 की रिलीज पर दिखा रजनीकांत का स्वैग!

Jailer 2 movie: 'जेलर 2' साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है. इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे, जो धमकियों से जुड़े एक नए खतरनाक संघर्ष में उलझ जाते हैं.

Jailer 2 Movie Release
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों के बाहर सुबह से ही जश्न का माहौल बन गया. कहीं फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार के बड़े-बड़े पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आए, तो कहीं दूर-दूर से लोग फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे. शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म के पहले हाफ को 'प्योर मास' बताया जा रहा है. ट्रेड एनालिस्ट की शुरुआती रिपोर्ट्स भी फिल्म की बड़ी ओपनिंग की ओर इशारा कर रही हैं.

रजनीकांत के फैंस ने पोस्टर पर चढ़ाया दूध
'जेलर 2' की रिलीज के मौके पर मुंबई के सिनेमाघरों के बाहर रजनीकांत के चाहने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली. फैंस ने अपने सुपरस्टार के बड़े कटआउट और पोस्टर पर दूध चढ़ाकर जश्न मनाया. रजनीकांत के लिए फैंस का यह खास अंदाज एक बार फिर देखने को मिला. सुबह के शो से पहले ही थिएटर के बाहर माहौल किसी त्योहार जैसा हो गया.

राम्या कृष्णन भी पहुंचीं थिएटर
फिल्म में रजनीकांत की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री राम्या कृष्णन भी सुबह-सुबह थिएटर पहुंचीं. वह फिल्म की स्क्रीनिंग देखने आई थीं. उनकी मौजूदगी ने रिलीज के दिन का उत्साह और बढ़ा दिया. फिल्म में वह एक बार फिर रजनीकांत के किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन की पत्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं.

मलेशिया से भी पहुंचे रजनीकांत के फैंस
रजनीकांत की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. 'जेलर 2' के रिलीज होने पर मलेशिया से भी उनके फैंस फिल्म देखने पहुंचे. ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने फिल्म को लेकर शुरुआती रिपोर्ट्स शेयर की हैं. उनके मुताबिक, अमेरिका और केरल में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सुबह के शो में दर्शकों की मौजूदगी और शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स को देखते हुए उन्होंने फिल्म को 'ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर' बताया.

घर के बाहर सुरक्षा, सिनेमाघरों में जश्न
चेन्नई में रजनीकांत के घर के बाहर सुबह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नजर आई. वहीं, सिनेमाघरों में फैंस का उत्साह चरम पर रहा. फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है. शुरुआती प्रतिक्रियाएं फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत दे रही हैं. हालांकि, फिल्म की असली सफलता का पता आधिकारिक बॉक्स ऑफिस आंकड़ों और दर्शकों की आगे की प्रतिक्रियाओं से चलेगा.

बता दें कि, 'जेलर 2' साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है. इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे, जो धमकियों से जुड़े एक नए खतरनाक संघर्ष में उलझ जाते हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement