Advertisement

कॉफी विद करण में जान्हवी कपूर ने तारा सुतारिया को लेकर कह दी ऐसी बात...फैंस कर रहे ट्रोल

जान्हवी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई. लोगों का कहना था कि किसी महिला को लेकर तंज कसना मजेदार नहीं है, खासकर तब जब वह पहले ही सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर चुकी हो.

Janhvi’s ‘never take her to a concert’ advice to Veer has Tara Sutaria link
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

कॉफी विद करण में कोई सेलिब्रिटी आए और कंट्रोवर्सी न हो ऐसा कैसे हो सकता है. कॉफी विद करण के आखिरी सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में जान्हवी कपूर ने वरुण धवन के साथ शिरकत की. शो में करण जौहर ने उनसे पूछा कि वह वीर पाहाड़िया को क्या डेटिंग सलाह देना चाहेंगी. जान्हवी ने जवाब दिया, 'उसे कभी कॉन्सर्ट में मत ले जाना.' उनके इस जवाब को लोगों ने वीर की एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से जोड़ दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर जान्हवी की ट्रोलिंग शुरू हो गई.

जान्हवी के जवाब पर क्यों नाराज हुए लोग?
जान्हवी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई. लोगों का कहना था कि किसी महिला को लेकर तंज कसना मजेदार नहीं है, खासकर तब जब वह पहले ही सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर चुकी ह.

एक यूजर ने लिखा, 'दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाना मजेदार नहीं, शर्मनाक है'. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि जान्हवी ने सिर्फ शो में हैम्पर जीतने के लिए इतना नीचे गिर सकती है ये सोचा भी नहीं था.' कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जान्हवी चाहतीं तो किसी दूसरी महिला का मजाक उड़ाए बिना भी सवाल का जवाब दे सकती थीं.

 

कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड में दिया जवाब
यह पूरा मामला करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के रैपिड फायर राउंड का है. शो में जान्हवी कपूर अपनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के को-स्टार वरुण धवन के साथ पहुंची थीं.

रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने जान्हवी से पूछा कि वह शिखर पाहाड़िया के भाई वीर पाहाड़िया को डेटिंग के मामले में क्या सलाह देना चाहेंगी. इस पर जान्हवी ने कहा, 'उसे कभी कॉन्सर्ट में मत ले जाना.' हालांकि, इस दौरान जान्हवी ने अपने जवाब के पीछे की वजह नहीं बताई लेकिन उनकी एक लाइन ने फैंस को पुराने कॉन्सर्ट विवाद की याद दिला दी.

तारा और एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में क्या हुआ था?
तारा सुतारिया और वीर पाहाड़िया के रिश्ते की चर्चा 2025 की शुरुआत में शुरू हुई थी. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया. जुलाई 2025 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. हालांकि, करीब छह महीने बाद उनके अलग होने की खबरें सामने आईं. दोनों ने ब्रेकअप की असल वजह की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की.

दिसंबर 2025 में तारा सुतारिया मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में उनके साथ स्टेज पर नजर आई थीं. इस दौरान सिंगर ने तारा को गले लगाया और उनके गाल पर किस किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

कॉन्सर्ट के वीडियो से शुरू हुई थी अटकलें
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वीर पाहाड़िया की प्रतिक्रिया और तारा के साथ उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं. कुछ वीडियो को देखकर लोगों ने दावा किया कि वीर इस घटना से असहज थे. बाद में वीर ने सफाई दी कि उनकी नाराजगी दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा वीडियो कॉन्सर्ट के किसी दूसरे हिस्से का था. वहीं, तारा ने भी अपने बारे में फैल रही बातों को गलत बताया और पेड पीआर कैंपेन का आरोप लगाया.

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर हाल ही में तेलुगु फिल्म 'पेड्डी' में नजर आई थीं. बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण भी हैं. फिल्म में जान्हवी के किरदार को जरूरत से ज्यादा सेक्शुअलाइज करने को लेकर आलोचना हुई थी. इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 341 करोड़ रुपये की कमाई की.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement