Advertisement

सीक्रेट मैरिज के 4 साल बाद सोफी-जो लेंगे तलाक? रिश्ते में चल रही 'सीरियस प्रॉब्लम'

जो और सोफी की लव स्टोरी 2016 में शुरू हुई, जिसके बाद 2017 में दोनों ने सगाई कर ली और 2019 में लास वेगास में दोनों की शादी हुई. कपल दो बेटियों का पेरेंट है.

Joe Jonas & Sophie Turner
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST
  • शादी के चार साल बाद तलाक लेंगे जो जोनस-सोफी टर्नर
  • 4 साल बाद इस वजह से टूट रहा रिश्ता

सिंगर जो जोनस और एक्ट्रेस सोफी टर्नर जल्द ही तलाक ले सकते हैं. टीएमजेड के अनुसार, जो ने लॉस एंजिल्स में तलाक के वकीलों से सलाह मांगी है. जिसके बाद कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चसल रहा है. सोफी और जो ने 4 साल पहले शादी की थी. कपल की दो बेटियां हैं.

शादी में चल रही सीरियस प्रॉब्लम

कपल के करीबी सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच लगभग छह महीने से सीरियस प्रॉब्लम चल रही है. ये खबर दोनों के फैंस के लिए चौंकाने वाली हो सकती है क्योंकि बीते कई म्यूजिकल इवेंट्स में सोफी जो के साथ दिखाई दी थीं.

दो बच्चों के माता-पिता हैं जो-सोफी

जो और सोफी की लव स्टोरी 2016 में शुरू हुई, जिसके बाद 2017 में दोनों ने सगाई कर ली और 2019 में लास वेगास में दोनों की शादी हुई. इस मौके पर उनके फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे. यह जो और सोफी की दूसरी शादी थी। इससे पहले वो 1 मई को लॉस वेगास के एक चर्च सीक्रेटली शादी कर चुके थे. कपल दो बेटियों का पेरेंट है. दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. तलाक के बारे में सोफी और जो की ऑफिशियल स्टेमेंट अभी आनी बाकी है.

मियामी में खरीदी गई हवेली बेची

कपल ने हाल ही में अपनी मियामी हवेली भी खरीदने के एक साल बाद बेच दी. रिपोर्ट के अनुसार सिंगर जो और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी अब अपने रिश्ते को आगे नहीं ले जाना चाहते हैं. हालांकि रविवार की रात को फैंस ने जोनास ब्रदर्स का एक कॉन्सर्ट अटेंड किया था. इस इवेंट में जो को अपनी वेडिंग रिंग पहने हुए देखा जा सकता है. वर्क फ्रंट की बात करें तो सोफी टर्नर जहां गेम्स ऑफ थ्रोंस जैसी टीवी सीरीज के लिए मशहूर हैं. वहीं जो ने हाल ही में अपने दोनों भाईयों के साथ मिलकर एक म्यूजिकल टूर पूरा किया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement