Advertisement

फिर हंसाने आ रहे हैं 'किंग ऑफ कॉमेडी', जॉनी लीवर करेंगे लीड रोल में वापसी, साथ में होंगे सलमान-अक्षय!

हंसी के बादशाह जॉनी लीवर एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज कॉमेडियन जल्द ही एक धमाकेदार कॉमेडी फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे और उनके साथ सलमान खान और अक्षय भी नजर आ सकते हैं.

जॉनी लीवर, अक्षय कुमार और सलमान खान
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही एक नई कॉमेडी फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे. अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन एक्सप्रेशंस के लिए पहचाने जाने वाले जॉनी इस बार फिल्म की पूरी कहानी के केंद्र में होंगे. दावा ये भी किया जा रहा है कि जॉनी लीवर के साथ इस फिल्म का हिस्सा सलमान और अक्षय भी हो सकते हैं. 

कॉमेडी से भरपूर होगी पूरी फिल्म
मिली जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म एक मसाला एंटरटेनर कॉमेडी होगी, जिसमें हंसी, थोड़ा-बहुत ड्रामा और कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं. जॉनी लीवर इस फिल्म में एक आम आदमी के किरदार में नजर आएंगे, जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली उलझनों और मजेदार घटनाओं के बीच फंसता दिखेगा. यही किरदार फिल्म की सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है.
बताया जा रहा है कि फिल्म में जॉनी लीवर के साथ कई और ऐसे कलाकारों को शामिल किया जाएगा, जो कॉमेडी स्पेस में अपनी मजबूत पहचान रखते हैं. हालांकि पूरी स्टारकास्ट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. मेकर्स फिलहाल कास्टिंग को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं और कई बातें फिलहाल सीक्रेट रखी गई हैं.

निर्देशन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी
इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे, जो इससे पहले कई कमर्शियल एंटरटेनर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. कॉमेडी और मसाला फिल्मों में उनका अच्छा अनुभव रहा है, इसलिए इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है.
फिल्म को NH Studioz और Riaring River प्रोडक्शन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. टीम को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जाएगी और दर्शकों को पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज देने की कोशिश करेगी.

सलमान और अक्षय के कैमियो की चर्चा
सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में कई बड़े सुपरस्टार्स के कैमियो की भी चर्चा सामने आ रही है. खबरों के मुताबिक, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े नामों को स्पेशल अपीयरेंस के लिए अप्रोच किया गया है. अगर ऐसा होता है, तो फिल्म का क्रेज और भी बढ़ सकता है. इन कैमियो रोल्स को सरप्राइज फैक्टर के तौर पर रखा जा रहा है, ताकि दर्शकों को थिएटर में एक एक्स्ट्रा मजा मिल सके.

क्यों खास है यह फिल्म
जॉनी लीवर लंबे समय से भारतीय सिनेमा में हंसी का दूसरा नाम रहे हैं. दशकों से उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब गुदगुदाया है. ऐसे में उन्हें एक बार फिर लीड रोल में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. फिलहाल फिल्म की शूटिंग डेट और बाकी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन टीम और कॉन्सेप्ट को देखते हुए यह प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में आ गया है.

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement