Advertisement

'मैं वादा करती हूं, कि शादी...' मंगलसूत्र वाले वीडियो का कंगना ने खोला राज, कही ये बात!

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में कंगना हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और शादीशुदा महिला के लुक में नजर आईं. वीडियो सामने आते ही लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.

Kangana Ranaut
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि उनका वायरल वीडियो है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में कंगना हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और शादीशुदा महिला के लुक में नजर आईं. वीडियो सामने आते ही लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.

वीडियो के वायरल होने के बाद कंगना को लगातार फोन कॉल्स और मैसेज आने लगे. इसके बाद उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर पूरे मामले पर सफाई दी. कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि, वह हर दिन शहर और उसके आसपास फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. किसी ने उनके कैरेक्टर मेकअप वाली तस्वीर क्लिक करके वायरल कर दी. उन्होंने कहा कि शादीशुदा महिला जैसा लुक होना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि एक्टर्स अलग-अलग किरदार निभाते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा, 'मैं चुपके से शादी नहीं कर रही हूं.'

किस फिल्म का है लुक
काफी समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब कंगना फिर से एक्टिंग में सक्रिय नजर आ रही हैं. सांसद बनने के बाद उन्होंने फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया था. उनकी आखिरी फिल्म 'इमरजेंसी' थी, जो साल 2025 में रिलीज हुई थी. वहीं अब कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो किसी फिल्म के सेट का है. माना जा रहा है कि यह लुक उनकी आने वाली फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' या 'क्वीन 2' से जुड़ा हो सकता है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है.


जल्द ही रिलीज होगी फिल्म
अब कंगना जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आएंगी. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान एक अस्पताल और वहां लोगों की बचाई गई जिंदगियों पर आधारित बताई जा रही है. खास बात यह है कि इस फिल्म को कंगना रनौत ने खुद प्रोड्यूस भी किया है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement