Bhojpuri bawaal reality show
Bhojpuri bawaal reality show
भोजपुरी सिनेमा पसंद करने वालों के लिए जल्द एक नया रियलिटी शो आने वाला है, जिसका नाम 'भोजपुरी बवाल' बताया जा रहा है. इस शो के जरिए दर्शकों को भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को करीब से देखने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि अब तक जिन कलाकारों को लोग सिर्फ फिल्मों और गानों में देखते आए हैं, इस बार उनकी जिंदगी का अलग पहलू भी सामने आ सकता है.
शो में नजर आएंगे भोजपुरी के बड़े नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित चेहरे दिखाई देंगे. इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव के शामिल होने की बात सामने आई है. माना जा रहा है कि शो में इन सितारों के करियर के साथ-साथ उनकी रोजमर्रा की जिंदगी और कुछ अनसुने किस्से भी दिखाए जाएंगे.
सोशल मीडिया पर दिखी शो की पहली झलक
शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी पहली झलक शेयर कर दी है. उन्होंने निरहुआ और आम्रपाली के साथ एक टीजर शेयर किया, जिसका कैप्शन लिखा गया "जब बात हो भोजपुरी दिल और ठाठ की, तो 'Bhojpuri Bawaal' तो होना ही है..." ये शो सबसे पहले डीजिटल प्लेटफॉर्म JIO HOTSTAR पर आएगा. उसके ठीक बाद इसे कलर्स पर कास्ट किया जाएगा. हालांकि रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अभी बाकी है. लेकिन भोजपूरी जगत के फैंस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
पहली बार दिखेगी पर्सनल लाइफ की झलक
अकसर फैंस अपने पसंदीदा सितारों की असली जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं. ऐसे में 'भोजपुरी बवाल' को लेकर लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि यह शो सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कलाकारों के संघर्ष, कामकाज और निजी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलुओं को भी सामने लाएगा, जिनके बारे में लोग अब तक ज्यादा नहीं जानते थे.
निरहुआ और आम्रपाली को लेकर भी बढ़ी उत्सुकता
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों को कई फिल्मों में साथ देखा गया है और फैंस उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं. ऐसे में अगर शो में दोनों की निजी और कामकाजी जिंदगी की झलक मिलती है, तो यह दर्शकों के लिए खास हो सकता है.
पवन सिंह का भी दिख सकता है अलग अंदाज
पवन सिंह सिर्फ भोजपुरी सिनेमा ही नहीं, बल्कि अपनी गायकी और लोकप्रियता के लिए भी जाने जाते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में उनके प्रोफेशनल सफर के साथ उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू भी सामने आ सकते हैं, जिन्हें लेकर फैंस लंबे समय से उत्सुक रहे हैं.
फैंस को क्यों है शो का इंतजार?
'भोजपुरी बवाल' को लेकर दर्शकों में इसलिए भी उत्साह है, क्योंकि यह सिर्फ एंटरटेनमेंट शो नहीं बल्कि भोजपुरी सितारों की जिंदगी को करीब से समझने का मौका दे सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह शो फैंस की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है.
ये भी पढ़ें