Advertisement

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: 'मेरी जवानी और बेडरूम के सपने दिन में मत देखो...'- एक्ट्रेस, बाबा रामदेव को कंगना रनौत का जवाब

इस बार एक्ट्रेस और सांसद कंगना के साथ जुबानी जंग में बाबा रामदेव शामिल हो गए हैं. मामला किसी नए बयान का नहीं, बल्कि कंगना के 'गटर जनरेशन' वाले बयान का ही है. जब बाबा रामदेव ने कंगना के इस बयान की आलोचना की, तो भाजपा सांसद कंगना भी कहां पीछे रहने वाली थीं. उन्होंने भी योग गुरु रामदेव को करारा जवाब दे डाला.

बाबा रामदेव और कंगना विवाद
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

एक्ट्रेस और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस बार मामला थोड़ा अलग है, क्योंकि कंगना के 'गटर जनरेशन' वाले बयान ने बाबा रामदेव को जवाब देने पर मजबूर कर दिया. लेकिन बात यहीं नहीं रुकी. रामदेव ने कंगना की जवानी और पुराने समय को लेकर टिप्पणी की, तो कंगना ने भी पलटकर ऐसा करारा जवाब दिया, जिससे पूरा मामला और गरमा गया है. रामदेव ने उनकी जवानी के दिनों पर टीपनी की तो कंगना ने कुछ ऐसा कह डाला जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

कंगना ने Gen Z को क्यों कहा था 'गटर जनरेशन'?
दरअसल, कंगना ने सोशल मीडिया पर Gen Z के कुछ प्रदर्शनकारी युवाओं और खासकर कुछ युवा हिंदू महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने प्रदर्शन से जुड़े वीडियो और वहां इस्तेमाल की जा रही भाषा पर सवाल उठाया था. कंगना ने अपने बयान में ऐसे युवाओं की आलोचना करते हुए उन्हें 'गटर जनरेशन' कहा था. उन्होंने यह भी कहा था कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ और कंगना को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

TV9 के इंटरव्यू में रामदेव ने कंगना को घेरा
इसके बाद बाबा रामदेव से कंगना के 'गटर जनरेशन' वाले बयान को लेकर सवाल किया गया. TV9 को दिए इंटरव्यू में रामदेव ने कंगना के बयान पर नाराजगी जताई और उनके बचपन, जवानी और पुराने कामों का जिक्र किया. रामदेव ने कहा, 'उनका बचपन कैसा है? उनकी जवानी कैसी है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं?'

उन्होंने आगे कहा कि वह ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहते. साथ ही देश के युवाओं को 'गटर' कहना गलत बताया और इसे बिगड़े हुए दिमाग की निशानी कहा. रामदेव ने यह भी कहा कि कंगना की पार्टी के लोगों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए.

कंगना ने भी दे दिया करारा जवाब
रामदेव की इस टिप्पणी के बाद आज कंगना ने सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाकर उन्हें करारा जवाब दिया है. उन्होंने रामदेव के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उनके चरित्र या निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है.

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'Baba ji don't day dream about my jawani or bedroom' और आगे अपने खिलाफ लगाई गई बातों को अफवाह और गॉसिप पर आधारित बताया.

कंगना ने रामदेव को यह भी याद दिलाया कि उनके खिलाफ मेडिकल दावों से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट की फटकार का जिक्र सामने आ चुका है. इसके बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें चरित्र का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा 'no fraud detected here.' इसी बड़े तंज के साथ उन्होंने अपना गुस्सा निकाला.

एक बयान से शुरू हुआ विवाद अब व्यक्तिगत हो गया
शुरुआत में यह पूरा विवाद Gen Z और कंगना के 'गटर जनरेशन' वाले बयान तक सीमित था. लेकिन रामदेव की ओर से कंगना के बचपन और जवानी का जिक्र किए जाने के बाद मामला व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गया. कंगना ने भी उसी अंदाज में जवाब देकर साफ कर दिया कि वह इस टिप्पणी को चुपचाप स्वीकार करने वाली नहीं हैं. अब दोनों के बयानों के बाद 'गटर जनरेशन' वाला विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

ये भी पढ़ें
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement