दिल्ली में गूंजेगा Kanye West का म्यूजिक, इतने तारीख को, इस स्टेडियम में होगा उनका ऐतिहासिक कॉन्सर्ट

म्यूजिक की दुनिया के बेताज बादशाह Kanye West पहली बार भारत की धरती पर कदम रखने जा रहे हैं. 29 मार्च 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा इस साल का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट.

A photo of Kanye West.
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

दुनिया के सबसे प्रभावशाली रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर में शुमार Ye यानी Kanye West अब पहली बार भारत में स्टेज संभालने आ रहे हैं. उनका ये मेगा कॉन्सर्ट 29 मार्च 2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला है. यह इवेंट उनके चल रहे ग्लोबल टूर का हिस्सा है और भारतीय फैंस पहली बार उन्हें लाइव परफॉर्म करते देख पाएंगे.

Kanye West का इंडिया डेब्यू तीन बड़ी इवेंट कंपनियों की साझेदारी में हो रहा है, जो हैं White Fox, Plush Entertainment, और Wizcraft International. इस शो के टिकट 18 फरवरी से ही सेल पर आ चुके हैं और शुरुआत से ही इसकी डिमांड काफी हाई बनी हुई है.

कैसा होगा Kanye का दिल्ली वाला स्टेज शो?
Kanye West अपने लाइव शो को सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि एक पूरा विज़ुअल अनुभव बना देते हैं. उनके कॉन्सर्ट में आर्किटेक्चर से इंस्पायर स्टेज डिजाइन होगा, सिनेमैटिक लाइटिंग देखने को मिलेगी. हाई-पावर साउंड और एक पूरा शानदार सेटअप एक साथ देखने को मिल सकता है.

दिल्ली वाला शो भी इसी भव्य स्तर पर तैयार हो रहा है. कॉन्सर्ट वाले रात Kanye अपनी करियर जर्नी के अलग-अलग दौर के सारे गाने परफॉर्म कर सकते हैं, यानी फैंस को एक ही शो में उनका पूरा म्यूजिक सफर सुनने का मौका मिलेगा.

आयोजकों ने कहा कि भारत अब ऐसे विशाल ग्लोबल प्रोडक्शंस को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार है. Kanye West का ये शो इस बात का बड़ा उदाहरण है कि भारत का लाइव एंटरटेनमेंट सेक्टर अब अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खड़ा हो चुका है.

भारत में बड़े कॉन्सर्ट्स का बढ़ता क्रेज
पिछले कुछ सालों में इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के लाइव शो भारत में लगातार बढ़े हैं. अब कई बड़े ग्लोबल स्टार अपना टूर भारत में प्लान कर रहे हैं, जो बताता है कि भारतीय ऑडियंस और बाजार दोनों अब इंटरनेशनल लाइव म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

आखिर Kanye West हैं कौन?
Kanye West, जिन्हें अब Ye के नाम से जाना जाता है, दुनिया के सबसे चर्चित और फेमल कलाकारों में से एक हैं.
वह रैपर, सिंगर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, फैशन डिजाइनर और बिजनेस आइकन के तौर पर भी जाने जाते हैं.

उन्होंने शुरुआत बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर की थी. उनका पहला एल्बम 'The College Dropout' साल 2004 में सुपरहिट रहा और इसके बाद उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में एक से बढ़कर एक गाने दिए.

इसके अलावा Stronger, Heartless, Gold Digger, Power, Runaway, Flashing Lights जैसे गाने आज भी दुनियाभर में सुने जाते हैं. अब Ye इस पूरे सफर को 29 मार्च के अपने पहले भारतीय कॉन्सर्ट में लाइवली पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED