Advertisement

KBC 1000 Episode: जया को है अमिताभ बच्चन से इस बात की शिकायत, हॉट सीट पर बैठ नातिन ने खोले कई राज

Kaun Banega Crorepati 13: इस एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर उनकी बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली बैठी हैं.  इस नए प्रोमो में वीडियो कॉल पर जया बच्चन कहती नजर आ रही हैं, 'आप इनको फोन करिए, कभी फोन उठाते नहीं.

कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर जया और अमिताभ
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST
  • कौन बनेगा करोड़पति' का 1000 वां एपिसोड होगा काफी खास
  • अमिताभ बच्चन परिवार संग सेलिब्रेट करेंगे ये एपिसोड

'कौन बनेगा करोड़पति' के 1000 वां एपिसोड (Kaun Banega Crorepati's 1000th episode ) पूरा करने जा रहा है. शो के होस्ट इस सेलिब्रेशन को खास अंदाज़ में मना रहे हैं. शो का प्रोमो काफी मजेदार है. इस एपिसोड में वीडियो कॉल के जरिए जया बच्चन भी शामिल हो रही हैं और वह बिग बी से जुड़े कई पोल को खोलती दिख रही हैं. बिग बी के घर के अंदर के कई राज उनकी नातिन नव्या नवेली और बेटी श्वेता भी नैशनल टेलिविजन पर खोलने वाली हैं. 

नातिन नव्या नवेली ने अमिताभ की खिंचाई की

इस एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर उनकी बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली बैठी हैं.  इस नए प्रोमो में वीडियो कॉल पर जया बच्चन कहती नजर आ रही हैं, 'आप इनको फोन करिए, कभी फोन उठाते नहीं.  इसपर अमिताभ ने सफाई दे रहे हैं कि , 'इंटरनेट अगर गड़बड़ हो तो हम क्या करें भाई. ' इसपर बेटी और नातिन ने तुरंत उन्हें घेर लिया. बेटी श्वेता ने इंटरनेट कनेक्शन की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'सोशल मीडिया पर फोटो लगाएंगे, ट्वीट करेंगे.'

अमिताभ बच्चन करते हैं जया की झूठी तारीफ!

इसके बाद नव्या ने अमिताभ से एक सवाल पूछा, 'जब हम पार्लर से आते हैं, आप नानी को बोलते हैं कि वह इतनी अच्छी लग रही हैं, झूठ बोलते हैं या वाकई में अच्छी लगती हैं.' बिग बी ने इस सवाल का जवाब न देते हुए कैमरे की तरफ जया को देखते हुए कहा, 'जया, कितनी अच्छी लग रही हैं आप. लेकिन जया इस बात पर कहती हैं कि  'झूठ बोलते हुए आप बिल्कुल अच्छे नहीं दिखते. ' प्रोमो से ये साफ है कि ये शो काफी मजेदार होने वाला है. साथ ही अमिताभ बच्चन के कई राज़ का पर्दाफाश होने वाला है.

फैमिली को हॉट सीट पर बैठाने से डर रहा हूं- अमिताभ बच्चन

हाल ही में, एपिसोड की शूटिंग के बाद, बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें तीनों  स्मार्ट लग रहे थे. फोटोज में बिग बी और उनके परिवार की बॉन्डिग साफ दिखाई देती है. अपने ब्लॉग पर, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने ने लिखा कि "कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर 1000 वां एपिसोड पूरा होने जा रहा है, इस खास मौके पर चैनल ने मेरे परिवार को शो में बुलाया, मैं अपने परिवार को अपने सामने हॉट सीट पर बैठाने से डर भी रहा था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement