बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. इस खबर के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया.
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
कियारा और सिद्धार्थ ने एक साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'एक बार फिर जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है और उनके दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं.'
कपल की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के लिए बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. फैंस उनके परिवार में आने वाले नए सदस्य को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
करण जौहर ने सबसे पहले दी बधाई
कियारा और सिद्धार्थ की पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया. सिद्धार्थ के मेंटर और फिल्ममेकर करण जौहर सबसे पहले बधाई देने वालों में शामिल रहे. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, Love love you और इसके साथ कई रेड हार्ट इमोजी शेयर किए. इसके अलावा अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर और मनीष मल्होत्रा समेत कई फिल्मी सितारों ने भी कपल की पोस्ट पर रिएक्ट किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं.
फरवरी 2023 में राजस्थान में हुई थी शादी
कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में राजस्थान में बेहद निजी समारोह में शादी की थी. दोनों की शादी में परिवार के करीबी लोग और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे. 2025 में दोनों पहली बार पैरेंट्स बने और उनके घर बेटी का जन्म हुआ. कपल ने अपनी बेटी का नाम सराया रखा.
प्राइवेट लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं दोनों
कियारा और सिद्धार्थ ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की लगातार नजरों से दूर रखने की कोशिश की है. दोनों सोशल मीडिया पर भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें चुनिंदा मौकों पर ही शेयर करते हैं. अब दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खबर के साथ दोनों ने अपनी जिंदगी की यह खास खुशी खुद फैंस के साथ शेयर की है.