Advertisement

Kim Sharma Birthday: 42 साल की हुईं किम शर्मा, अपने अफेयर्स को लेकर बटोर चुकी हैं सुर्खियां

फिलहाल किम शर्मा किम शर्मा का नाम टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ जुड़ा है. खबर आई थी कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इन दिनों ये दोनों डिज्नी पार्क में घूमते नजर आए हैं, हाल ही में किम ने लिएंडर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं.

42 साल की हुईं किम शर्मा
gnttv.com
  • मुंबई,
  • 21 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:49 AM IST
  • युवराज सिंह को किम किया ने किया डेट
  • केनयाई बिजनेसमैन अली पुंजानी के साथ की थी शादी
  • हर्षवर्धन राणे संग प्यार चढ़ा था परवान

साल 2000 में आई अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें से कई सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. सितारों की इसी फौज में एक थीं किम शर्मा. मोहब्बतें की सफलता ने किम शर्मा को भी रातों-रात पॉपुलैरिटी दी थी. वो बात अलग है कि किम उस पॉपुलैरिटी को भुना नहीं पाईं. आज किम 42 साल की हो गई हैं.

किम ने मोहब्बतें के बाद तुम से अच्छा कौन है, नेहले पे देहला, कहता है दिल बार-बार और जिंदगी रॉक्स जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन वो सफलता हासिल नहीं कर पाईं, और अब वो गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं. वैसे किम वो अदाकारा हैं, जो अपनी फिल्मों की वजह से कम और अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्खियों में छाई रहीं. 

युवराज सिंह को किम किया ने किया डेट
साल 2003 में किम शर्मा का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जुड़ा था. दोनों का प्यार इतनी तेजी से परवान चढ़ा था कि युवराज और किम हर जगह साथ में स्पॉट किए जाते थे. दोनों ने तकरीबन चार साल तक डेटिंग की, और साल 2007 में ये दोनों अलग हो गए. सूत्रों की मानें तो किम के साथ युवराज सिंह का रिश्ता उनकी मॉम शबनम सिंह को खास पसंद नहीं था. वहीं युवराज ने अपने ब्रेकअप की वजह आपसी अंडरस्टैंडिंग ना होना बताया था. साल 2007 के बाद किम मानों सुर्खियों से गायब हो चुकी थी.

केनयाई बिजनेसमैन अली पुंजानी के साथ की थी शादी
उसके बाद साल 2010 में किम फिर से सुर्खियों में तब आईं जब केनयाई बिजनेसमैन अली पुंजानी के साथ उनकी शादी की खबर मीडिया में आउट हो गई. खबरें आई की किम ने केन्या में रहने वाले करोड़पति  बिजनेसमैन अली पुंजानी के साथ शादी कर ली है. शादी के बाद किम केन्या में शिफ्ट हो गई थीं. लेकिन उनकी शादी-शुदा जिंदगी भी उनकी लव लाइफ की तरह नाकाम रही. शादी के 5 साल बाद साल 2016 में किम ने अली पुंजानी से तलाक लिया. किम ने अली पर आरोप लगाया था कि वो किसी और लड़की के लिए किम को धोखा दे रहे थे. अली से तलाक के बाद किम का नाम बॉलीवुड की कई हस्तियों से जुड़ा, जिसमें रॉक ऑन फेम डायरेक्टर अभिषेक कपूर, फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना का नाम शामिल है. 

हर्षवर्धन राणे संग प्यार चढ़ा था परवान
हालांकि किम का अगला सीरियस रिलेशनशिप रहा एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ. रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2017 के अंत में किम और हर्षवर्धन  का प्यार परवान चढ़ा. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते, और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते थे. तस्वीरों में भी इनकी नजदीकियां दिखती थी. लेकिन 2019 के खत्म होते-होते दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आने लगीं. फिर साल 2020 में हर्षवर्धन ने कन्फर्म कर दिया कि वो दोनों अब साथ नहीं हैं. 

नौकरानी से विवाद के चलते सुर्खियों में आई थी किम
वैसे इसके अलावा साल 2013 में भी किम अपनी नौकरानी के साथ विवाद के चलते सुर्खियां बटोर चुकी हैं. किम की मेड ने उन पर पिटाई करने का आरोप लगाया था. हालांकि बाद में पूरा मामला रफा-दफा कर दिया गया था. 

टेनिस स्टार लिएंडर पेस संग हैं डेटिंग रूमर
फिलहाल किम शर्मा किम शर्मा का नाम टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ जुड़ा है. खबर आई थी कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इन दिनों ये दोनों डिज्नी पार्क में घूमते नजर आए हैं, हाल ही में किम ने लिएंडर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें ये दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. फिलहाल किम अपनी लव-लाइफ के उतार-चढ़ाव से आगे निकल कर काफी खुश है. हम उम्मीद करते हैं वो लिएंडर के साथ अपने इस रिश्ते को खूब आगे ले जाएं. किम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, और अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ आग लगाती रहती हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement