Advertisement

सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहने वालों को ललित मोदी का जवाब, वो सेल्फ-मेड वुमन, मैं खुद डायमंड डिगर था

ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता एक सफल और आत्मनिर्भर महिला हैं. उन्होंने अपनी पहचान और संपत्ति खुद बनाई है. मोदी के मुताबिक, सुष्मिता के पास जितने हीरे हैं, उतने शायद ही किसी और के पास हों और उन्होंने यह सब अपनी मेहनत से कमाया है.

Lalit Modi (R) talks about his relationship with Sushmita Sen (L)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:55 AM IST
  • 2022 में दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आया
  • मैं सुष्मिता का डिपेंडेंट बॉयफ्रेंड था

बिजनेसमैन और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने अपनी एक्स सुष्मिता सेन का सपोर्ट किया है. साल 2022 में सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उस दौरान सुष्मिता को 'गोल्ड डिगर' कहकर ट्रोल किया गया था. अब चार साल बाद ललित मोदी ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है और सुष्मिता का बचाव किया है.

एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता कभी भी पैसे के लिए उन पर निर्भर नहीं थीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कई बार तो उन्हें खुद कीप्ट बॉयफ्रेंड जैसा महसूस होता था, क्योंकि बाहर जाने पर सुष्मिता ही खर्च करती थीं.

'सुष्मिता ने अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल किया'
ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता एक सफल महिला हैं. उन्होंने अपनी पहचान और संपत्ति खुद बनाई है. उनके मुताबिक, सुष्मिता के पास जितने हीरे हैं, उतने शायद ही किसी और के पास हों और उन्होंने यह सब अपनी मेहनत से कमाया है.

उन्होंने कहा, 'सुष्मिता कभी किसी से कुछ लेने में विश्वास नहीं करती थीं. इसलिए उन्हें गोल्ड डिगर कहना पूरी तरह गलत था. अगर किसी को डिगर कहना है तो मैं खुद डायमंड डिगर था. सुष्मिता खुद एक डायमंड हैं.'

रिश्ते को बताया जिंदगी का खास चैप्टर
ललित मोदी ने अपने और सुष्मिता के रिश्ते को जिंदगी का बेहद खास दौर बताया. उन्होंने कहा कि सुष्मिता ने उन्हें कई मायनों में बेहतर इंसान बनने में मदद की. मोदी ने कहा, 'वह मेरी जिंदगी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा थीं. आज भी मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं और उनके लिए सिर्फ अच्छी कामनाएं रखता हूं.'

उन्होंने सुष्मिता की सिंगल मदर के रूप में भी तारीफ की और कहा कि जिस तरह उन्होंने अपनी बेटियों रेनी और अलीशा की परवरिश की है, वह काबिले-तारीफ है.

2022 की पोस्ट ने मचा दिया था बवाल
ललित मोदी ने उस सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई थी. उन्होंने बताया कि यह कोई प्लान किया गया ऐलान नहीं था. उन्होंने सुष्मिता के सामने ही वह पोस्ट कर दी थी और सुष्मिता को भरोसा नहीं था कि वह सच में ऐसा करेंगे. पोस्ट शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली.

उन्होंने कहा, 'जब तक हमारी फ्लाइट लैंड हुई, तब तक इंटरनेट पर हर जगह इसी की चर्चा हो रही थी.'

सुष्मिता ने भी दिया था करारा जवाब
रिश्ते को लेकर ट्रोलिंग बढ़ने पर सुष्मिता सेन ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया था. उन्होंने लिखा था कि वह सोने से ज्यादा हीरे पसंद करती हैं और अपने हीरे खुद खरीदती हैं. बाद में एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को जिंदगी का 'एक फेज' बताया था. हालांकि दोनों अब साथ नहीं हैं.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement