Advertisement

Dhurandhar 2: 'ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी'... रिलीज हुआ धुरंधर 2 का टीजर

मेकर्स ने स्पाई ड्रामा फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर रिलीज कर दिया है. इस टीजर में रणवीर उसी स्वेग और जोश के साथ नजर आ रहे हैं. जानें कब रिलीज होगी फिल्म को टीजर.

धुरंधर टीजर लॉन्च
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है' इस टैगलाइन के साथ मेकर्स ने धुरंधर 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया है. पोस्टर सामने आते ही फैंस का एक्साइटमेंट साफ नजर आ रहा है. जहां फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर और अक्षय खन्ना ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था, वहीं अब 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर रिलीज होते ही फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है.

अदित्य धर द्वारा निर्मित इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया. दमदार कहानी और जबरदस्त एक्शन के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. यही वजह है कि अब दर्शक इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस समय रिलीज होगा टीजर
मेकर्स ने 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर रिलीज करने के साथ-साथ फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में ऑनएयर किया जाएगा. मेकर्स ने साफ किया है कि धुरंधर का दूसरा भाग, पहले पार्ट से कहीं ज्यादा एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है.

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल
फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए. देशभर में फिल्म ने करीब 833.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस फिल्म ने कुल मिलाकर नेट 1233 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. इन आंकड़ों के साथ फिल्म भारत की पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी.

टीजर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह
टीजर के आते ही फैंस एक्साइटेड हो गएं और अब फैंस की नजरें फिल्म पर टिकी हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'धुरंधर: द रिवेंज' को दर्शकों से पहले जैसी ही प्रतिक्रिया मिलती है और क्या यह फिल्म अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ पाती है, या फिर यह बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक सिक्वल बनकर रह जाएगी?

 

ये भी देखें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement