अपनी फिल्म 'घूसखोर पंडित' में मनोज वाजपेयी लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में अभिनेता एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के तौर पर नजर आने वाले हैं. एक इवेंट के दौरान एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 2026 में रिलीज होने वाले कई फिल्मों का खुलासा किया, जिसमें ये फिल्म भी एक है. फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया.
क्या है विवाद
जैसे ही 'घूसखोर पंडित' का टीजर रिलीज किया गया वैसे ही लोग इसके टाइटल को लेकर मेकर्स पर सवाल उठाने लगे. दरअसल सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि फिल्म के टाइटर से एक विशेष बिरादरी को टारगेट किया जा रहा है. लोग फिल्म के टाइटल को बदलने की मांग कर रहे हैं. अगर टाइटल नहीं बदला जाएगा तो लोग फिल्मों को बॉयकॉट करने की मांग उठाएंगे.
यूजर्स का रिएक्शन
लोगों का रिएक्शन काफी गुस्से में दिख रहा है ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही. कुछ लोग लिख रहे हैं 'नेटफ्लिक्स के मुताबिक आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन भ्रष्टाचार की एक बिरादरी होती है'. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'फिल्म का टाइटल बदलो वरना इसको बॉयकॉट किया जाएगा.' इन कमेंट्स से ये तो साफ है कि लोग फिल्म के टाइटल को लेकर गुस्से में हैं. फिल्म के रिलीज में ये मुद्दा अर्चन डाल सकता है.
घूसखोर पंडित के कलाकार
इस फिल्म को रितेश शाह द्वारा निर्देशित किया गया है. इस फिल्म में नुसरत भरूचा फीमेल लीड रोल में हैं और मनोज बाजपेयी मेल लीड में नजर आएंगे. वहीं इस फिल्म में साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, श्रद्धा दास और किकू भी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे. हालांकि टीजर काफी धमाकेदार नजर आ रहा है लेकिन फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें