Advertisement

4 दिन में मिर्जापुर ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, थिएटर में त्रिपाठी परिवार का भौकाल बरकरार

'मिर्जापुर द मूवी' ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है. देशभर में फिल्म का नेट प्रॉफिट 94.06 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन100 करोड़ के पार पहुंच चुका है.

Mirzapur The Movie box office collection
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

'मिर्जापुर’ की कहानी और इसके किरदारों का क्रेज अब सिर्फ ओटीटी तक सीमित नहीं रहा है. इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी को पहली बार बड़े पर्दे पर फिल्म के रूप में उतारा गया और रिलीज के साथ ही दर्शकों की दिलचस्पी भी देखने को मिली. लंबे समय से फैंस कलीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी को थिएटर में देखने का इंतजार कर रहे थे. अब फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई भी लगातार बढ़ रही है और चौथे दिन तक यह 100 करोड़ रुपये के नेट आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर फिल्म की कमाई पर अब सबकी नजर टिकी है कि यह 100 करोड़ का आंकड़ा कब पार करती है.

चौथे दिन 1,604 शोज में चल रही फिल्म
डे 4 यानी चौथे दिन 'मिर्जापुर द मूवी' 1,604 शोज में चल रही है. केवल आज की लाइव कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक 0.31 करोड़ रुपये नेट कमा लिए हैं. ये आंकड़ा अभी अपडेट हो रहा है और दिन खत्म होने के बाद आज की कमाई का आंकड़ा साफ दिखाई देगा. 

अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में 94.06 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन कर लिया है. यानी 100 करोड़ के नेट आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को अब करीब 5.94 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. वहीं, भारत में अबतक फिल्म ने कुल ग्रॉस कलोक्शन 112.72 करोड़ रुपये का कर लिया है. 

ओपनिंग के बाद लगातार बना हुआ है असर
फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. खास बात यह है कि 'मिर्जापुर' जैसी पॉपुलर ओटीटी फ्रेंचाइजी को पहली बार बड़े पर्दे पर फिल्म के तौर पर पेश किया गया है. ऐसे में इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर पहले से ही नजर बनी हुई थी. पंकज त्रिपाठी के कलीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित और दिव्येंदु के मुन्ना त्रिपाठी जैसे किरदार पहले से ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. फिल्म में इन्हीं जाने-पहचाने चेहरों और कहानी की वजह से दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है.

100 करोड़ के आंकड़े पर टिकी नजर
फिलहाल चौथे दिन की लाइव कमाई सामने आ रही है और फाइनल कलेक्शन का इंतजार है. भारत में नेट कमाई 94.06 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है, इसलिए अब सबसे ज्यादा नजर इस बात पर है कि फिल्म 100 करोड़ नेट क्लब में कब शामिल होती है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement