Advertisement

Sini Shetty: 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ 2022 में बनी थीं मिस इंडिया, अब Miss World contest में इंडिया को करेंगी रिप्रेजेंट, जानें इनका सफर

Miss World contest 2023: मिस इंडिया सिनी शेट्टी का जन्म साल 2000 में मुंबई में हुआ था. हालांकि वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं. सिनी ने 2022 में मिस इंडिया का खिताब जीता था. सिनी ने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के रूप में की थी. उन्हें देश-विदेश की यात्रा करना बहुत पसंद है.  

Sini Shetty (photo instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2023,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST
  • सिनी ने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की थी 
  • बचपन से डांस का रहा है शौक 

71वां मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का सम्मान भारत को 27 सालों के बाद मिला है. हालांकि इस प्रतियोगिता की तारीख अभी सामने नहीं आई है लेकिन इसकी तैयारी देश में अभी से शुरू हो गई है. इस साल सिनी शेट्टी देश को रिप्रेजेंट करेंगी. सिनी फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर रह चुकी हैं. आइए आज सिनी के बारे में जानते हैं. 

मुंबई में हुआ था जन्म
सिनी शेट्टी का जन्म साल 2000 में मुंबई में हुआ था. हालांकि वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं. सिनी के पिता का नाम सदानंद शेट्टी और माता हेमा शेट्टी हैं. उनके भाई का नाम शिकिन शेट्टी है. सिनी के पिता शिकिन होटल्स के मालिक हैं.

चार साल की उम्र से डांस करना कर दिया था शुरू 
सिनी शेट्टी बचपन से ही बहुत मेहनती हैं. पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ अब वह स्कूल और कॉलेज के अलग-अलग एक्टिविटी में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं. सिनी शेट्टी को बचपन से ही डांस का बेहद शौक रहा है. चार साल की उम्र से ही उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था. 14 साल की उम्र तक सिनी शेट्टी ने भरतनाट्यम डांस में अरेंजत्रम पूरा कर लिया था. अब सिनी शेट्टी एक प्रफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं. सिनी शेट्टी ने मुंबई के सेंट डोमिनिक सावियो विद्यालय से शुरुआती शिक्षा हासिल की. उसके बाद एसके सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, विद्या विहार से ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल की. चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक का कोर्स भी कर रहीं हैं.

कई ब्रांड्स के साथ मॉडल के तौर पर कर चुकी हैं कार्य 
कॉलेज को खत्म करने से पहले सिनी शेट्टी ने मॉडलिंग के क्षेत्र में पैंटालून, एयरटेल, और फ्री फायर जैसे प्रचलित ब्रांड्स के साथ मॉडल के तौर पर कार्य किया है. कॉलेज के दिनों में विभिन्न फैशन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बाद लोगों की राय पर उन्होंने सुंदरी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया. इसके बाद फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ खुद को भारत की सर्वोच्च सुंदरी में शामिल किया. मिस इंडिया बनने से पहले सिनी शेट्टी मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं. सिनी शेट्टी ने भी भारत में हो रहे मिस वर्ल्ड 2023 के आयोजन पर एक्साइटमेंट शेयर की है. सिनी ने कहा है कि वह भारत की संस्कृति और फूड के बारे में दुनियाभर से आए प्रतियोगी को रूबरू कराने के लिए एक्साइटेड हैं. 

प्रियंका चोपड़ा की रही हैं फैन 
सिनी शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा की फैन रही हैं. प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 का ताज जीता था और तभी से सिनी उन्हें फॉलो करती रही हैं. सिनी को यात्रा करना बहुत पसंद है. वह जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम आदि कई देशों में जा चुकी हैं. सिनी का पसंदीदा फिल्म इनटू द वाइल्ड है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement