Advertisement

Miss Teen International 2026: जयपुर में बिछा मिस टीन इंटरनेशनल 2026 का रेड कारपेट, ताजमहल देखने पहुंची 30 देशों की ब्यूटी क्वींस

'मिस टीन इंटरनेशनल 2026' में हिस्सा ले रहीं 30 से अधिक देशों की सुंदरियों ने आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया. 22 से 30 अगस्त तक भारत में चल रहे इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले जयपुर में आयोजित होगा.

Miss Teen International 2026 Taj Mahal Visit
अरविंद शर्मा
  • अगरा,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को खूबसूरती और मोहब्बत की निशानी ताजमहल का अद्भुत संगम देखने को मिला. एक तरफ अलग-अलग देशों से चुनी गईं खूबसूरत प्रतिभागियां थीं, तो दूसरी तरफ मोहब्बत की बेमिसाल इमारत ताजमहल. Miss Teen International 2026 की अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने ताजमहल का दीदार किया. सफेद संगमरमर की इस ऐतिहासिक इमारत को इन युवा सुंदरियों ने काफी देर तक निहारा और जमकर फोटो सेशन कराया.

ताजमहल परिसर में दिखा ग्लैमरस अंदाज
अलग-अलग देशों से आईं प्रतिभागियों का ग्लैमरस अंदाज ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा. प्रतिभागियों ने ताज के मुख्य गुंबद, रॉयल गेट और आसपास के परिसर को देखा. इस दौरान उन्होंने ताजमहल की वास्तुकला को भी करीब से समझने की कोशिश की. प्रतिभागियों के ताजमहल दौरे को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के भी इंतजाम रहे. ताजमहल परिसर में CISF, ताज सुरक्षा पुलिस और पर्यटन पुलिस की मौजूदगी रही.

ताज के सामने जमकर हुआ फोटो सेशन
ताजमहल के सामने पहुंचते ही प्रतिभागियों ने अपने मोबाइल और कैमरों से तस्वीरें खिंचवानी शुरू कर दीं. किसी ने ताज के सामने अकेले पोज दिया तो किसी ने दूसरी प्रतिभागियों के साथ ग्रुप फोटो कराई. ताज की खूबसूरत पृष्ठभूमि में हुआ यह फोटो सेशन काफी आकर्षक नजर आया. अंतरराष्ट्रीय मेहमानों ने ताजमहल के इतिहास और शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी के बारे में भी जानकारी ली. स्मारक की वास्तुकला और सफेद संगमरमर पर की गई नक्काशी ने भी प्रतिभागियों को प्रभावित किया.

30 से ज्यादा देशों की प्रतिभागियां मुकाबले में
Miss Teen International 2026 में दुनिया के अलग-अलग देशों की युवा प्रतिभागियां हिस्सा ले रही हैं. उपलब्ध प्रतियोगिता सूची के मुताबिक भारत की प्रतिनिधि Divvya Wadhwa हैं. उनके अलावा Netherlands की Mila Aiden Danni Thewessen, Cuba की Jhoanna Uranga, US Virgin Islands की Darelys Nico, Indonesia की Claudia Jessica P. Mamonto, Nepal की Dibya Thapa, Myanmar की Ja Doi Aung, Mexico की Adriana Cantu, Paraguay की Giuliana Ocariz, Suriname की Chayenn Thakoer और कई अन्य देशों की प्रतिनिधियां भी प्रतियोगिता का हिस्सा हैं.

आधिकारिक वोटिंग सूची में France की Loane Martinez, Namibia की Chantel Boeren, Zimbabwe की Lola Nice, New Zealand की Daneigh Erasmus, Philippines की Queen Nathalie Pendre Zafra, USA की Andrea Almestica, Russia की Stefaniia Nedilko, Latvia की Marija Elizabete Mišurova, Brazil की Janine Ayslane, Mongolia की Urjingoo Bat-itgelt, Venezuela की Franceliz Gonzalez, Colombia की Lauren Lopesierra, Serbia की Ena Milković, Czech Republic की Salome Resová, Peru की Andrea Garcia Bedoya, Botswana की Anke Lelentle Nkwe और Sri Lanka की Diwyangana Senavirathne शामिल हैं.

2025 की विजेता करेंगी नई विजेता की ताजपोशी
Miss Teen International 2025 का खिताब स्पेन की Lorena Ruiz Sánchez ने जीता था. अब वह 2026 की नई विजेता को ताज पहनाएंगी. इस साल प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हो रहा है और इसका ग्रैंड फिनाले जयपुर में आयोजित किया जाना है.

22 से 30 अगस्त तक भारत में आयोजन
Miss Teen International 2026 का आयोजन 22 से 30 अगस्त 2026 तक भारत में किया जा रहा है. प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन जयपुर में हो रहा है, जिसमें दुनिया के अलग-अलग देशों की युवा ब्यूटी क्वीन हिस्सा ले रही हैं. इस संस्करण में कुल 31 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है. 
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement