टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं मौनी रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार चर्चा उनके किसी नए प्रोजेक्ट, लुक या ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा? यहां तक कि लोग दोनों के तलाक तक के कयास लगाने लगे हैं. लोग दोनों के रिश्ते को लेकर अपनी-अपनी टिप्पणी सोशल मीडिया पर छोड़ रहे. हालांकि दोनों के तरफ से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, फिर ऐसे में सवाल ये है कि आखिर ये अफवाह उड़ी कहां से. चलिए पूरे घटना क्रम को अच्छे से समझते हैं.
सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल
आजकल लोग सोशल मीडिया पर दी गई एक प्रतिक्रिया से आपके बारे में कई कयास लगाने लगते हैं. खास कर अगर सामने कोई सेलिब्रिटी हो. दरअसल, मौनी रॉय और सूरज नांबियार के साथ भी ऐसा ही हुआ. दोनों को लेकर चर्चाओं की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने नोटिस किया कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर से अपनी शादी की तस्वीरें हटा दी, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए. फिर क्या इसके बाद फैंस के बीच यह चर्चा होने लगी कि क्या दोनों के रिश्ते में कोई खटास आ गई है. कई यूजर्स ने तो सीधे तलाक की अटकलें लगानी शुरू कर दीं.
क्या वाकई अलग हो रहे हैं मौनी और सूरज?
हालांकि अब तक मौनी रॉय या सूरज नांबियार की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. दोनों ने न तो तलाक की खबरों की पुष्टि की है और न ही इन अफवाहों को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी है. ऐसे में फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों के रिश्ते में सचमुच कोई परेशानी चल रही है. क्योंकि कई बार सेलिब्रिटीज की सोशल मीडिया गतिविधियों को देखकर लोग अपने स्तर पर अनुमान लगाने लगते हैं, लेकिन उनका अनुमान सही हो, ऐसा हर बार नहीं होता.
मौनी और सूरज 2022 में बंधे थे शादी के बंधन में
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में शादी की थी. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. फैंस ने इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया था. शादी के बाद कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया और मौनी अकसर अपने पति के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रही हैं. ऐसे में अचानक सोशल मीडिया पर आए बदलाव ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.
हालांकि जब तक मौनी रॉय या सूरज नांबियार में से कोई एक खुद इस पर कुछ नहीं कहते, तब तक इन खबरों को सिर्फ अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें