Gadar 3 Announced!
Gadar 3 Announced!
'गदर 3' को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब अभिनेत्री अमीषा पटेल ने ऐसा बयान दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है. अमीषा ने साफ कहा कि 'गदर 3' आने वाली है और इस बार फिल्म पहले से भी बड़े स्तर पर बनाई जाएगी.
अमीषा पटेल ने खुद दिया बड़ा इशारा
अमीषा पटेल ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कई पोस्ट के जरिए अपने करियर और फिल्मों को याद किया, इसी दौरान 'गदर 3' का भी जिक्र किया. अमीषा ने भरोसा जताया कि जब फिल्म आएगी तो सिनेमाघरों में जबरदस्त माहौल देखने को मिलेगा.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि 'गदर 3' जरूर आएगी और जब आएगी तो सिनेमाघरों में हंगामा मच जाएगा. दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से फिल्म 500 करोड़ पार कर जाएगी... कहानी पहले से कहीं बड़ी होगी.
पहले भी अनिल शर्मा दे चुके हैं संकेत
अमीषा पटेल से पहले निर्देशक अनिल शर्मा भी फिल्म को लेकर जानकारी दे चुके हैं. साल 2024 में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'गदर 3' की तैयारी चल रही है और इसकी कहानी पर काम जारी है. यानी फिल्म को लेकर सिर्फ चर्चा ही नहीं, बल्कि मेकर्स की तरफ से भी तैयारी की बात सामने आ चुकी है.
साल 2001 में आई 'गदर: एक प्रेम कथा' ने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई थी. भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी ने लोगों को भावुक भी किया और खूब मनोरंजन भी दिया. यह फिल्म उस दौर की बड़ी हिट साबित हुई थी.
करीब 22 साल बाद 'गदर 2' के जरिए सनी देओल और अमीषा पटेल फिर साथ नजर आए. इस बार कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौर में दिखाई गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और यह साबित कर दिया कि दर्शकों के दिल में आज भी इस जोड़ी के लिए वही प्यार बना हुआ है.
सनी देओल के पास कई बड़े प्रोजेक्ट
68 वर्षीय सनी देओल इन दिनों कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. 'जाट' और 'बॉर्डर 2' के अलावा दर्शक उन्हें 'लाहौर 1947', 'इक्का' और 'रामायण पार्ट 1 और 2' जैसी फिल्मों में देखने के लिए भी उत्साहित हैं. वहीं अब फैंस की नजरें 'गदर 3' के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें